1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. एप्पल देगा बड़ा सरप्राइज, ला रहा बड़े डिस्प्ले वाला फोल्डेबल डिवाइस, सैमसंग, वनप्लस की होगी छुट्टी!

एप्पल देगा बड़ा सरप्राइज, ला रहा बड़े डिस्प्ले वाला फोल्डेबल डिवाइस, सैमसंग, वनप्लस की होगी छुट्टी!

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 05, 2024 12:07 pm IST,  Updated : Feb 05, 2024 12:08 pm IST

Apple अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकता है। कंपनी बड़े डिस्प्ले वाले फोल्डेबल डिवाइस पर काम कर रहा है। जल्द ही, इस डिवाइस को मार्केट में उतारा जा सकता है।

Apple Foldable iPad- India TV Hindi
Apple जल्द अपना पहला फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च कर सकता है। Image Source : FILE

Apple जल्द अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज देने वाला है। कंपनी अपने पहले फोल्डेबल डिवाइस को जल्द लॉन्च करने वाली है। एप्पल का यह डिवाइस अभी डेवलपमेंट फेज में है। रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल का यह फोल्डेबल डिवाइस बड़ी स्क्रीन के साथ आ सकता है। यह फोल्डेबल डिवाइस स्मार्टफोन होगा या टैबलेट फिलहाल कंफर्म नहीं है। कुछ समय पहले भी एप्पल के फोल्डेबल टैबलेट के बारे में जानकारी सामने आई थी। एप्पल के इस फोल्डेबल डिवाइस में 7 या 8 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है।

अगले साल होगा लॉन्च!

सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल के इस फोल्डेबल डिवाइस में 7 से 8 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फोल्डेबल डिवाइस स्मार्टफोन हो सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन या टैबलेट को 2026 या 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। 

पहले जो रिपोर्ट सामने आई थी उसमें दावा किया गया था कि एप्पल का फोल्डेबल स्मार्टफोन iPad Mini को रिप्लेस कर सकता है। यह 8.3 इंच के लिक्विड रेटिना LCD IPS डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें A15 Bionic प्रोसेसर मिलता है। एप्पल ने iPad Mini के लेटेस्ट वर्जन को 2021 में लॉन्च किया था। इसे दो स्टोरेज ऑप्शन - 64GB और 256GB में पेश किया गया था और इसे पिंक, पर्पल स्टारलाइट और स्पेस ग्रे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

iPad Mini को करेगा रिप्लेस!

नया फोल्डेबल डिवाइस एप्पल के इस मिनी आईपैड को रिप्लेस कर सकता है। यही नहीं, एप्पल के फोल्डेबल डिवाइस में iPad Mini के मुकाबले बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। फोल्डेबल डिवाइस में OLED डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा यह 8.7 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ आ सकता है। एप्पल से पहले Samsung, OnePlus, Google, Xiaomi जैसे ब्रांड्स ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में उतारे हैं। ऐसे में एप्पल इन सभी ब्रांड्स को अपकमिंग फोल्डेबल डिवाइस से टक्कर दे सकता है।

यह भी पढ़ें - Nothing Phone 2(a) से जल्द उठेगा पर्दा, लॉन्च से पहले Flipkart पर हुआ लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक