1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Apple ने मुंबई में ओपन किया दूसरा स्टोर, अब BKC के अलावा यहां भी एक्सपीरियंस करें एप्पल के प्रोडक्ट

Apple ने मुंबई में ओपन किया दूसरा स्टोर, अब BKC के अलावा यहां भी एक्सपीरियंस करें एप्पल के प्रोडक्ट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 27, 2026 06:49 pm IST,  Updated : Feb 27, 2026 06:49 pm IST

Apple ने मुंबई में एक और रिटेल स्टोर ओपन कर दिया है। यह एप्पल का भारत में छठा फिजिकल रिटेल स्टोर है। यूजर्स यहां एप्पल के लेटेस्ट प्रोडक्ट एक्सपीरियंस करने के साथ-साथ उन्हें खरीद और सर्विसिंग भी करा सकते हैं।

Apple Store Borivali- India TV Hindi
एप्पल स्टोर मुंबई Image Source : APPLE NEWSROOM

Apple ने मुंबई में अपना दूसरा रिटेल स्टोर ओपन कर दिया है। BKC के बाद मुंबईकर्स अब एप्पल के नए प्रोडक्ट्स इस स्टोर में भी एक्सपीरियंस कर सकते हैं। एप्पल ने 2022 में अपना सबसे पहला स्टोर मुंबई के BKC स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में ओपन किया था। इसके बाद आईफोन बनाने वाली कंपनी ने दिल्ली के साकेत में रिटेल स्टोर ओपन किया था। अब कंपनी ने मुंबई में एक और स्टोर बोरिवली के स्काई सिटी मॉल में ओपन कर दिया है। यह एप्पल का भारत में छठा रिटेल स्टोर होगा।

मुंबई का दूसरा एप्पल रिटेल स्टोर

Apple ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस नए स्टोर से जुड़ी जानकारी शेयर की है। एप्पल का यह स्टोर मुंबई में दूसरा और महाराष्ट्र का तीसरा रिटेल स्टोर है। कंपनी मुंबई के अलावा पुणे में भी एप्पल स्टोर ओपन कर चुकी है। अब एप्पल के भारत में मुंबई, दिल्ली, नोएडा, बेंगलुरू और पुणे में रिटेल स्टोर हो चुके हैं। इसके अलावा कंपनी जल्द ही हैदराबाद में भी अपना रिटेल स्टोर ओपन करने वाली है। इससे जुड़ी जॉब लिस्टिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी गई है।

एप्पल रिटेल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट Deirdre O’Brien ने कहा कि हमें एप्पल बोरिवली स्टोर को ओपन करके बहुत खुशी मिल रही है। कंपनी भारत मे और भी रिटेल स्टोर ओपन करके कम्युनिटी को बढ़ाने की तैयारी में है। एप्पल के नए बोरिवली रिटेल स्टोर में iPhone 17 लाइनअप के अलावा iPhone Air, Apple Watch Ultra 3, Apple Watch Series 11, iPad और Mac की नई जेनरेशन को एक्सपीरियंस कर सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स पुराने एप्पल डिवाइसेज को एक्सचेंज भी करा सकेंगे।

भारत तेजी से बढ़ता हुआ बाजार

Apple के लिए भारत एक तेजी से बढ़ता हुआ बाजार है। कंपनी ने अपना पहला रिटेल स्टोर अप्रैल 2023 में ओपन किया था। मुंबई के बाद कंपनी ने अप्रैल में ही दिल्ली में अपना दूसरा रिटेल स्टोर ओपन किया था। पिछले साल कंपनी ने तीन रिटेल स्टोर ओपन किए हैं, जिन्हें बेंगलुरू, पुणे और नोएडा में ओपन किया गया है। एप्पल के iPhone की भारत में तेजी से डिमांड बढ़ी है। कंपनी ने चीनी ब्रांड्स को छोड़ते हुए पिछले साल भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा जंप किया है। एप्पल टॉप-5 ब्रांड्स की लिस्ट में शामिल हो गया है।

एप्पल भारत को चीन के वैकल्पिक बाजार के तौर पर देख रहा है। यहां रिटेल स्टोर ओपन करने के साथ-साथ मैन्युफैक्चरिंग पर भी फोकस किया जा रहा है। मौजूदा सरकार के मेक इन इंडिया इनिशिएटिव की वजह से कंपनी अपने iPhone के लगभग सभी मॉडल भारत में असेंबल कर रहा है। भारत में बने आईफोन ग्लोबली एक्सपोर्ट किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy S25 की कीमत में मिल रहा S25+, एक झटके में 25000 रुपये सस्ता हुआ फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक