1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 17 के बाद क्या Samsung Galaxy S26 Ultra की भी बढ़ेगी कीमत? रिपोर्ट में नया दावा

iPhone 17 के बाद क्या Samsung Galaxy S26 Ultra की भी बढ़ेगी कीमत? रिपोर्ट में नया दावा

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 16, 2026 01:25 pm IST,  Updated : Sep 16, 2026 01:25 pm IST

Samsung Galaxy S26 Ultra समेत कई प्रीमियम फोन की कीमतें बढ़ने वाली है। जी हां, iPhone 17 की कीमत में हुए भारी इजाफा के बाद सैमसंग भी अपने फ्लैगशिप सीरीज की कीमत बढ़ाने की तैयारी में है। यह कीमत 1 अक्टूबर से बढ़ सकती है।

Samsung Galaxy S26 Ultra- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा की बढ़ेगी कीमत Image Source : SAMSUNG

iPhone 17 के बाद Samsung के इस साल लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra की कीमत में भी इजाफा हो सकता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने पहले ही अपने फोन की कीमत में इजाफा को लेकर संकेत दे दिए थे। Galaxy S26 सीरीज के हाल में लॉन्च हुए फोन Galaxy S26 FE को भी कंपनी ने महंगे में लॉन्च किया है। यह फोन Galaxy S25 FE के मुकाबले 10 से 20 हजार रुपये महंगे में पेश किया गया है।

महंगी हो जाएगी Samsung Galaxy S26 सीरीज?

दक्षिण कोरियाई मीडिया से आई रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत में 1,49,600 वॉन यानी लगभग 10,500 रुपये तक का इजाफा किया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन 1 अक्टूबर से महंगा हो सकता है। वहीं, इस सीरीज के अन्य मॉडल की कीमत में भी इजाफा हो सकता है।

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लॉन्च के साथ ही पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17, iPhone Air और iPhone 17e की कीमत में हजारो रुपये का इजाफा किया है। 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुए iPhone 17 की कीमत अब 99,900 रुपये हो गई है। फोन की कीमत में 17,000 रुपये का इजाफा किया गया है। यही नहीं, इस साल लॉन्च हुई iPhone 18 Pro सीरीज को भी कंपनी ने पिछले साल लॉन्च हुई iPhone 17 Pro सीरीज के मुकाबले 100 डॉलर यानी लगभग 10,000 रुपये महंगे में पेश किया है।

क्यों महंगे हो रहे फोन?

सैमसंग और एप्पल ही नहीं, चीनी कंपनियों ने भी अपने स्मार्टफोन की कीमत में 30 से 35 प्रतिशत तक का इजाफा कर दिया है। ऐसा स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी कंपोनेंट्स की कीमत बढ़ने की वजह से हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाले मेमोरी कंपोनेंट की कीमतें पिछली तिमाही के मुकाबले 80% तक बढ़ी है। वहीं, अगर पिछले साल से तुलना की जाए तो कीमत में 300% तक का इजाफा हो गया है।

स्मार्टफोन कंपनियां मेमोरी कंपोनेंट्स की बढ़ रही कीमत के साथ-साथ अन्य कंपोनेंट्स भी लगातार महंगे होते जा रहे हैं, जिसकी वजह से स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को मजबूरन अपने फोन की कीमत बढ़ानी पड़ रही है। इसका असर फोन की बिक्री पर भी पड़ा है। पिछले दिनों आई काउंटरप्वॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल की पहली छमाही में भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट में 13 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। फोन की कीमतें बढ़ने के कारण यूजर्स नए फोन खरीदने से बच रहे हैं। स्मार्टफोन ही नहीं लैपटॉप और पैन कार्ड की कीमतों में भी आग लगी हुई है।

यह भी पढ़ें - Oppo ने 15999 रुपये में लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक