1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Apple भारत में लॉन्च करेगा नई सर्विस, Samsung और Google को मिल सकती है चुनौती

Apple भारत में लॉन्च करेगा नई सर्विस, Samsung और Google को मिल सकती है चुनौती

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 22, 2026 10:53 am IST,  Updated : Jan 22, 2026 01:20 pm IST

एप्पल भारत में अपनी नई सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में है। एप्पल की यह पेमेंट सर्विस सैमसंग और गूगल के मार्केट को हिला सकती है। अमेरिकी कंपनी फिलहाल दुनिया के 89 देशों में एप्पल पे सर्विस लॉन्च कर चुकी है।

apple pay service in India- India TV Hindi
एप्पल भारत में लॉन्च करेगा नई सर्विस Image Source : APPLE WEBSITE

Apple भारत में अपनी एक और नई सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में है। एप्पल की यह नई सर्विस सैमसंग और गूगल के कॉन्टैक्टलेस पेमेंट मार्केट को चुनौती दे सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, अपने आईफोन, आईपैड, मैक, ईयरबड्स जैसे डिवाइसेज के अलावा एप्पल भारत में पेमेंट सर्विस शुरू कर सकता है। एप्पल पे सर्विस को साल के आखिर तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। यह आईफोन यूजर्स को कॉन्टैक्टलेस पेमेंट का विकल्प प्रदान करेगा।

89 देशों में है सर्विस

एप्पल पे सर्विस फिलहाल 89 ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध है। भारत में तेजी से बढ़ते आईफोन यूजर्स के बीच कंपनी अपनी इस नई सर्विस को शुरू करने की तैयारी में है। एप्पल पे आईफोन और एप्पल वॉच यूजर्स को कॉन्टैक्टलेस पेमेंट की सुविधा प्रदान करेगा। फिलहाल सैमसंग और गूगल पे में कॉन्टैक्टलेस पेमेंट की सुविधा मिलती है। इन ऐप्स के जरिए POS पर कॉन्टैक्टलेस पेमेंट की जा सकती है।

2026 के अंत तक होगा लॉन्च!

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल अपनी इस पेमेंट सर्विस को 2026 के आखिर तक लॉन्च करने जा रहा है। इसके लिए कंपनी बैंक, रेगुलेटर्स और कार्ड नेटवर्क के साथ बात कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शुरुआती फेज में एप्पल पे का मुख्य फोकस कार्ड बेस्ड कॉन्टैक्टलेस पेमेंट सर्विस को रोल आउट करने का होगा। बाद में Apple Pay यूजर्स को UPI यानी यूनिफाइड पेमेंट सर्विस की सुविधा भी मिल सकती है।

अप्रूवल की है देरी

एप्पल फिलहाल बैंक और कार्ड सर्विस प्रोवाडर्स से फी स्ट्रक्चर को लेकर नेगोशिएशन कर रहा है। साथ ही, रेगुलेटरी अप्रूवल लेने की कोशिश है। एप्पल पे सर्विस शुरुआत में आईफोन और एप्पल वॉच में काम करेगी। यूजर NFC नियर-फील्ड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी की मदद से एप्पल पे के जरिए प्वॉइंट ऑफ सेल (POS) पर कॉन्टैक्टलेस पेमेंट्स कर सकेंगे। एप्पल पे का सीधा मुकाबला सैमसंग वॉलेट और गूगल पे से होगा।

एप्पल पे सर्विस फिलहाल दुनिया के 89 देशों में उपलब्ध है। एप्पल के नेटवर्क से वर्ल्डवाइड 11,000 बैंक और लोकल पेमेंट नेटवर्क ग्लोबली जुड़े हैं। भारत में इस सर्विस के शुरू हो जाने से एप्पल पे का नेटवर्क और बड़ा हो जाएगा और दुनिया का तेजी से उभरता हुआ मार्केट एप्पल की इस सर्विस का यूज करेगा।

यह भी पढ़ें - Galaxy Unpacked इवेंट की डेट हुई कंफर्म! पेश होंगे सैमसंग Galaxy S26 सीरीज के तगड़े फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक