ASUS Zenfone 10 Launch Date: स्मार्टफोन और लैपटॉप मेकर कंपनी आसुस अपना एक और स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने जा रही है। आसुस ने ASUS Zenfone 10 को मार्केट में उतारने की पूरी तैयारी कर ली है। कंपनी की तरफ से आने वाला यह स्मार्टफोन एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। ASUS Zenfone 10 को कंपनी इस महीने की आखिरी सप्ताह को लॉन्च करेगी। ASUS Zenfone 10 में यूजर्स को 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
आसुस की तरफ से asus zenfone 10 एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन होने वाला है। लॉन्च इवेंट से पहले ही कंपनी ने इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर दिया है। आसुस के इस स्मार्टफोन की मार्केट में पहले से मौजूद 200 मेगापिक्सल वाले स्मार्टफोन Realme 11 Pro+ 5G से सीधी टक्कर होगी। asus zenfone 10 में जबरदस्त गेमिंग फीचर भी मिलने वाले हैं।
Asus zenfone 10 को कंपनी पांच अलग अलग कलर वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है। इसमें यूजर्स को ब्लैक, रेड, व्हाइट, ग्रीन और ब्लू का ऑप्शन मिलेगा। यह पहली बार होगा जब कंपनी अपने किसी स्मार्टफोन सीरीज में हरे रंग का स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। asus zenfone 10 में LED फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप होगा।
संपादक की पसंद