lenovo legion slim series Launched: टेक कंपनी लेनोवो ने भारत में अपनी लीजन स्लिम सीरीज के लैपटॉप को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस लीजन स्लिम सीरीज में चार लैपटॉप लॉन्च किए हैं। इसमें Legion Slim 5, Legion Slim 5i (2023), Legion Slim 7 और Legion Slim 7i (2023) शामिल हैं। कंपनी ने इन लैपटॉप्स को उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया है जो गेमिंग करना चाहते हैं। इन लैपटॉप्स में 13th Gen Intel और AMD Ryze 7000 का प्रोसेसर दिया है। इसके साथ ही ग्राफिक्स परफॉर्मेंस के लिए लैपटॉप्स में NVIDIA GeForce RTX 40 GPUs को उपलब्ध कराया गया है।
लेनोवो लीजन स्लिम लैपटॉप की रेंज थोड़ा महंगी होने वाली है । अगर आप इन लैपटॉप्स को लेने का प्लान करते हैं तो आपको मोटा पैसा खर्च करना पड़ेगा। लीजन स्लिम सीरीज का बेस मॉडल की शुरुआत 1,61,990 रुपये तय की गई है। इस सीरीज के लॉन्च के साथ ही कंपनी ने Lenovo Custom to Order का ऑप्शन भी दिया है। इसमें यूजर्स अपने लैपटॉप को अपनी जरूरत के अनुरूप कस्टमाइज कर सकेंगे।
अगर इस सीरीज में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो आपको कुछ बैंक कार्ड पर 3000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा 10 हजार रुपये तक के सीटीओ के ऑर्डर पर 10 प्रतिशत का कैशबैक भी मिलेगा। अगर आप सीटीओ का ऑर्डर देते हैं तो आपको डिलीवरी 25 दिन बाद होगी। इस सीरीज के लैपटॉप लेने पर लेनोवो की तरफ से 3 महीने के लिए Xbox Game Pass Ultimate सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
संपादक की पसंद