1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 15 हजार से कम में आते हैं Redmi, Realme, Poco, Vivo, Motorola के 5G फोन, मिलते हैं तगड़े फीचर्स

15 हजार से कम में आते हैं Redmi, Realme, Poco, Vivo, Motorola के 5G फोन, मिलते हैं तगड़े फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 16, 2024 11:24 pm IST,  Updated : Feb 16, 2024 11:25 pm IST

Best 5G Smartphone Under 15000: अगर, आप 15 हजार रुपये से कम में तगड़े फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो रेडमी, रियलमी, पोको, वीवो जैसे ब्रांड्स के सस्ते फोन खरीद सकते हैं। इनमें 8GB RAM, 6000mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Redmi 12 5G- India TV Hindi
Best 5G Smartphone Under 15000 Image Source : FILE

Best 5G Smartphone Under 15000: इस समय भारत में 15 हजार रुपये से कम कीमत में कई 5G स्मार्टफोन मिल जाते हैं। Redmi, Realme, Vivo, Poco, Motorola जैसे ब्रांड्स के ये 5G स्मार्टफोन अच्छे फीचर्स के साथ आते हैं। इनमें बड़ी बैटरी के साथ-साथ अच्छा कैमरा भी मिलता है। अगर, आप 15 हजार रुपये से कम कीमत में 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं...

Realme 11x 5G

रियलमी का यह फोन 8GB RAM + 128GB स्टोरेज में आता है। इस फोन की कीमत 14,999 रुपये है। इसके फीचर्स की बात करें तो फोन में 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलेगा। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर पर काम करता है। फोन के बैक में 64MP + 2MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा मिलता है। फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा।

Vivo T2x 5G

Vivo T2X
Image Source : FILEVivo T2X

Vivo का यह फोन 8GB RAM + 128GB स्टोरेज में आता है। इस फोन की कीमत 14,999 रुपये है। इसके फीचर्स की बात करें तो फोन में 6.58 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलेगा। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन के बैक में 50MP + 2MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा मिलता है। फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा।

Motorola G54 5G

Motorola Moto G54
Image Source : FILEMotorola Moto G54

मोटोरोला का यह फोन 8GB RAM + 128GB स्टोरेज में आता है। इस फोन की कीमत 13,999 रुपये है। इसके फीचर्स की बात करें तो फोन में 6.5 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलेगा। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन के बैक में 50MP (OIS) + 8MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा मिलता है। फोन में 6000mAh की बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा।

Redmi 12 5G

रेडमी का यह फोन 6GB RAM + 128GB स्टोरेज में आता है। इस फोन की कीमत 13,499 रुपये है। इसके फीचर्स की बात करें तो फोन में 6.79 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन के बैक में 50MP + 2MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा मिलता है। फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा।

Poco M6 Pro 5G

Poco M6 Pro
Image Source : FILEPoco M6 Pro

Poco का यह फोन 8GB RAM + 128GB स्टोरेज में आता है। इस फोन की कीमत 12,999 रुपये है। इसके फीचर्स की बात करें तो फोन में 6.79 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलेगा। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन के बैक में 50MP + 2MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा मिलता है। फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा।

यह भी पढ़े: Apple फैंस हुए मायूस, टेस्टिंग में चूर-चूर हुआ फोल्डेबल iPhone का डिस्प्ले, डेवलपमेंट पर लगा 'ब्रेक'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक