1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BGMI गेम बनाने वाली कंपनी की बढ़ी मुश्किलें, डेटा बेचने का आरोप, PUBG से है खास कनेक्शन

BGMI गेम बनाने वाली कंपनी की बढ़ी मुश्किलें, डेटा बेचने का आरोप, PUBG से है खास कनेक्शन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 08, 2025 06:13 pm IST,  Updated : Apr 08, 2025 06:13 pm IST

BGMI गेम बनाने वाली कंपनी Krafton India की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। गेम डेवलपर पर यूजर्स का डेटा बेचने का आरोप लगा है, जिसके लिए अगले सप्ताह 15 अप्रैल को कोर्ट में सुनवाई होगी।

BGMI- India TV Hindi
बीजीएमआई Image Source : FILE

BGMI गेम बनाने वाली कंपनी Krafton India की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कंपनी पर यूजर्स के डेटा बेचने का आरोप लगा है। क्राफ्टन इंडिया के खिलाफ इस मामले में FIR भी रजिस्टर्ड करा दिया गया है। इस केस की सुनवाई अगले सप्ताह 15 अप्रैल को होगी। बता दें BGMI और PUBG का गेम-प्ले एक जैसा ही है। पबजी गेम के भारत में बैन होने के बाद इसे दक्षिण कोरियाई कंपनी Krafton India ने नए नाम BGMI यानी बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के नाम से लॉन्च किया गया था। 

यूजर डेटा बेचे जाने का आरोप

Talesport की रिपोर्ट के मुताबिक, क्राफ्टन इंडिया पर गेम खेलने वाले यूजर्स का डेटा इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Telegram पर बेचे जाने का आरोप लगा है। गेम बनाने वाली कंपनी के खिलाफ मुंबई में रहने वाले निवासी ने केस दायर की है। अपने FIR में यूजर का कहना है कि टेलीग्राम पर यूजर्स का डेटा 2000 रुपये में बेचा गया है। Krafton India के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे की सुनवाई 15 अप्रैल को की जाएगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल 5 सितंबर 2024 को कंपनी के खिलाफ मुंबई के अकलूज पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया था। कंपनी के खिलाफ दायर मुकदमे में चार अभियु्क्त बनाए गए हैं, जिनमें PUBG (Krafton) India, जितेश बंसल, ह्यूनिल सोहन और वूयोल शालोम का नाम शामिल है।

FIR पर अगले सप्ताह सुनवाई

अपने FIR में शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि कंपनी द्वारा यूजर्स का कॉन्फिडेंशियल डेटा लीक किया गया है और उसे एक्सटर्नल पार्टीज के साथ शेयर भी किया गया है। टेलीग्राम ऐप पर प्रति यूजर का यह डेटा 2,000 रुपये की दर से बेचा गया है। अभियुक्तों पर विभिन्न धाराओं में यह मुकदमा दायर किया गया है।

बैन होने का खतरा

PUBG गेम के भारत में बैन होने के बाद Krafton India ने इसे नए नाम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के नाम से लॉन्च किया था। PUBG की तरह ही यह बैटल रॉयल गेम भी यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। पबजी को भी भारतीय यूजर्स के डेटा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए साल 2020 में बैन किया गया था। चीनी ऐप्स के साथ-साथ PUBG Mobile को भी भारत में IT एक्ट की धारा 69ए के तहत बैन किया गया था। अगर, BGMI पर लगा यह आरोप साबित हो जाता है तो Krafton India के इस गेम पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें - Google Gemini हुआ और भी Smart, Samsung और Pixel फोन में आया बड़ा अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक