Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL ने इस राज्य के लाखों यूजर्स को दिया न्यू ईयर गिफ्ट, शुरू किए 2000 नए 4G टॉवर्स

BSNL ने इस राज्य के लाखों यूजर्स को दिया न्यू ईयर गिफ्ट, शुरू किए 2000 नए 4G टॉवर्स

Written By: Gaurav Tiwari Published : Dec 22, 2024 12:17 pm IST, Updated : Dec 22, 2024 03:53 pm IST

BSNL ने बिहार के करोड़ों लोगों को बड़ा तोहफा दे दिया है। बीएसएनएल ने बिहार में 2000 नए 4G टॉवर्स को एयर ऑन कर दिया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के इस कदम से बिहार के करोड़ों मोबाइल यूजर्स अब हाई स्पीड इंटरनेट डेटा का लाभ ले सकते हैं। BSNL के ये 2000 4G टॉवर्स राज्य के 200 गांवों को 4G नेटवर्क उपलब्ध कराएंगे।

Bihar BSNL News, 4G in Bihar, telecom News, BSNL 4G updates- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो बीएसएनएल ने बिहार के 200 गांवों को 4G नेटवर्क से जोड़ दिया है।

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने करोड़ों ग्राहकों को सहूलियत देने के लिए पिछले कुछ समय से तेजी से अपने नेटवर्क पर काम कर रही है। निजी कंपनियों के प्राइस हाइक के बाद से बीएसएनएल ने इस काम की रफ्तार भी बढ़ा दी है। अगर आप बिहार में रहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। BSNL ने अपने बिहार के यूजर्स के लिए बड़ी सौगात दे दी है। 

बीएसएनएल (BSNL) पिछले कई महीनों से बिहार के यूजर्स के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी बेस्ड उपकरणों का उपयोग करके 4G मोबाइल नेटवर्क सर्विस की शुरुआत की थी। अब कंपनी ने राज्य में रहने वाले करोड़ों ग्राहकों को बड़ी राहत दे दी है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने बिहार में 2000 4G टॉवर्स को ऑन एयर कर दिया है। मतलब अब यहां के यूजर्स को बीएसएनएल के यूजर्स को हाई स्पीड कनेक्टिविटी मिलने वाली है। 

BSNL ने बढ़ाई 4G की रफ्तार

आपको बता दें कि जुलाई के महीने में जियो, एयरटेल और वीआई ने अपने रिचार्ज प्लान्स के दाम में भारी बढ़ोतरी की थी। लेकिन, BSNL अब भी पुराने दाम में ही रिचार्ज प्लान्स ऑफर कर रहा है। यही वजह है कि सस्ते प्लान्स के लिए लाखों लोग जियो, एयरटेल और वीआई को छोड़कर BSNL के पास चले गए। अपना यूजर बेस बढ़ाने के लिए  कंपनी ने देशभर में 4G नेटवर्क को स्टैबलिश करने की रफ्तार बढ़ा दी है। 

बिहार के 200 गांव 4G से जुड़े

बिहार में करीब 200 ऐसे गांव थे जो मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी से दूर थे बीएसएनएल ने ऐसे गांवों में भी अपनी 4G सर्विस को पहुंचा दिया है। बिहार के ये गांव रोहतास, कैमूर, गया, औरंगाबाद, नवादा, मुंगेर और जमुई जिले में फैले हुए हैं। इन जिलों के गांवों में कुल 74 मोबाइल टॉवर्स के जरिए 4G सर्विस पहुंचाई जा रही है। नए टॉवर्स के शुरू होने के बाद अब बिहार का हर एक क्षेत्र 4G नेटवर्क से जुड़ चुका है। 

आपको बता दें कि बीएसएनएल यूजर्स को हमेशा ही नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या होती थी लेकिन अब बीएसएनएल पूरी तरह से इसे दूर करने में जुटा है। कंपनी ने हाल में देशभर में 10,000 4G साइट्स की स्थापना की है। इससे बीएसएनएल के करोड़ों ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है।  

यह भी पढ़ें- Airtel 5G को एक्टिवेट करने का ये है आसान तरीका, मिनटों में डाउनलोड होगी मूवी और वेब सीरीज

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement