1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Blackberry जैसे QWERTY कीपैड वाला 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलती है OLED स्क्रीन

Blackberry जैसे QWERTY कीपैड वाला 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलती है OLED स्क्रीन

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 11, 2026 03:48 pm IST,  Updated : Aug 11, 2026 03:49 pm IST

Minimal ने Blackberry के QWERTY कीपैड वाला 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन OLED स्क्रीन, 3000mAh बैटरी, 50MP कैमरे जैसे फीचर्स से लैस है।

Minimal Phone 2- India TV Hindi
मिनिमल फोन 2 Image Source : MUKUL SHARMA @STUFFLISTINGS/X

Minimal ने QWERTY कीबोर्ड वाला 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन देखने में ब्लैकबेरी के पुराने जमाने वाले फोन की तरह दिखता है। Minimal Phone 2 में कंपनी ने पिछले मॉडल के मुकाबले बड़े बदलाव किए हैं। इस फोन को लो डिस्ट्रेक्शन स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। इसमें ग्रेस्केल E-Ink स्क्रीन को OLED डिस्प्ले में बदला गया है। वहीं, फोन के नीचे QWERTY कीबोर्ड लगा है, जिसका इस्तेमाल टाइपिंग के लिए किया जाता है। कुछ सप्ताह पहले Clicks ब्रांड ने भी Blackberry जैसा दिखने वाला फोन ग्लोबली लॉन्च किया है।

Minimal Phone 2 की कीमत

मिनिमल के इस फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB, 8GB RAM + 512GB और 12GB RAM + 512GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 599 डॉलर यानी लगभग 57,172 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 675 डॉलर (लगभग 64,430 रुपये) और 899 डॉलर (लगभग 85,812 रुपये) है।

  • 8GB RAM + 256GB - 599 डॉलर (लगभग 57,172 रुपये)
  • 8GB RAM + 512GB - 675 डॉलर (लगभग 64,430 रुपये)
  • 12GB RAM + 512GB - 899 डॉलर (लगभग 85,812 रुपये)

Minimal Phone 2 के फीचर्स

मिनिमल के इस QWERTY कीपैड वाले स्मार्टफोन में 3.92 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 x 1240 पिक्सल है। इस डिस्प्ले के नीचे की तरफ QWERTY कीपैड लगा है, जिसमें बैकलिट फीचर मिलेगा। फोन में ट्रांसपैरेंट पॉलीकार्बोनेट यानी प्लास्टिक बॉडी का इस्तेमाल किया गाय है। इसके साथ मेटल डिजाइन वाले बटन्स देखने को मिलेंगे।

यह फोन MediaTek Dimensity 8300 चिपसेट पर काम करता है। इसके साथ 8GB LPDDR5X रैम और 512GB स्टोरेज मिलता है। यह USB 3.2 Gen 1, डिस्प्ले पोर्ट 1.4 के साथ आता है। इस फोन में लीनियर वाइब्रेशन मोटर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में एक फिजिकल और एक e-SIM का सपोर्ट मिलेगा। इसमें कंपनी ने 50MP का रियर कैमरा दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का कैमरा मिलेगा।

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में WiFi 6E, Bluetooth 5.4, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन 3,000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसके साथ 27W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यही नहीं, फोन में डुअल स्पीकर्स और 3.5mm ऑडियो जैक का सपोर्ट भी मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

यह भी पढ़ें - iPhone 15 पर दमदार ऑफर, Flipkart Sale में 29000 रुपये सस्ता मिल रहा 256GB वाला मॉडल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक