1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL का 365 दिन चलने वाला सबसे तगड़ा प्लान, डेली मिलेगा 2GB डेटा

BSNL का 365 दिन चलने वाला सबसे तगड़ा प्लान, डेली मिलेगा 2GB डेटा

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 18, 2026 01:53 pm IST,  Updated : May 18, 2026 01:53 pm IST

BSNL अपने यूजर्स को लंबी वैलिडिटी वाले कई प्रीपेड प्लान ऑफर करता है। भारत संचार निगम लिमिटेड के इस सस्ते रिचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे साल भर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का लाभ मिलेगा।

BSNL, prepaid recharge plan- India TV Hindi
बीएसएनएल का सस्ता रिचार्ज प्लान Image Source : BSNL INDIA

BSNL यूजर्स के लिए 365 दिन चलने वाला एक सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान है। इस प्लान में यूजर्स पूरे साल भर फ्री में कॉलिंग समेत 2GB डेली डेटा का इस्तेमाल कर सकते है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह सस्त रिचार्ज प्लान निजी टेलीकॉम कंपनियों के प्रीपेड रिचार्ज प्लान से काफी सस्ता है। इसमें यूजर्स को 500 से 700 रुपये तक की बचत हो जाती है।

BSNL का 1 साल चलने वाला प्लान

BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान के बारे में बताया है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 2,399 रुपये की कीमत में आता है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे साल भर किसी भी नंबर पर फ्री कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है।

इसके अलावा यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS और 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को कुल 730GB डेटा का लाभ मिलता है। कंपनी यूजर्स को अपने सेल्फ केयर ऐप और वेबसाइट से नंबर रिचार्ज करने पर 5% का डिस्काउंट भी ऑफर कर रहा है। इस तरह से यह प्लान यूजर को और भी 200 रुपये तक सस्ते में मिलेगा।

इन प्लान्स में भी मिलेगी लंबी वैलिडिटी

BSNL के अन्य लॉन्ग वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान की बात करें तो कंपनी यूजर्स को 1,499 और 2,799 रुपये में साल भर की वैलिडिटी ऑफर करता है। 1,499 रुपये वाला प्लान 330 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। वहीं, 2799 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान की खास बात ये है कि इसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग के साथ डेली 3GB डेटा मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ें - Redmi ला रहा 200MP कैमरा वाला सस्ता स्मार्टफोन, जानें कब होगा लॉन्च

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक