Redmi जल्द ही 200MP कैमरा वाला सस्ता फोन लॉन्च करने वाला है। चीनी कंपनी के इस अपकमिंग गेमिंग फोन को हाल ही में कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। यहां इसके फीचर्स भी सामने आए हैं। रेडमी का यह फोन K100 सीरीज में पेश किया जा सकता है, जो पिछले साल आए K90 सीरीज का अपग्रेड होगा। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है, जो हाल में लॉन्च हुए कई फ्लैगशिप फोन में यूज किया गया है।
मिलेगा 200MP कैमरा
चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने बताया कि रेडमी का यह अपकमिंग मिड बजट फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite 5 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें 6.59 इंच का अल्ट्रा हाई-डिफिनिशन डिस्प्ले मिलेगा, जो अल्ट्रा हाई-रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। रेडमी के इस फोन में 8-पिन की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में वायरलेस चार्जिंग फीचर भी मिल सकता है।
टिप्स्टर के मुताबिक, रेडमी का यह फोन 200MP कैमरा के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में क टेलीफोटो कैमरा और 3D फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। रेडमी के इस मिड बजट फोन में फुल वाटर रेसिस्टेंस फीचर दिया जाएगा। यही नहीं, फोन में सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर दिया जा सकता है। इस सीरीज में Redmi K100 के अलावा Redmi K100 Pro Max भी लॉन्च किया जाएगा। इसमें स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा।
अक्टूबर में लॉन्च होगी सीरीज?
रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi K100 Pro Max को भारत में Poco F9 Ultra के नाम से पेश किया जा सकता है। रेडमी के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा। यह फोन 200MP के मेन, 50MP के अल्ट्रा वाइड और 50MP पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा।
पहले आई रिपोर्ट्स की मानें को Redmi K100 सीरीज में कंपनी 7 इंच का बड़ा डिस्प्ले यूज कर सकती है, जो 2K रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। यह सीरीज 10,000mAh तक की बड़ी बैटरी के साथ आ सकती है। इस सीरीज को चीन में अक्टूबर में उतारा जा सकता है। भारत में इसे अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें - Eyeball, Dome और Bullet, घर में किस जगह लगाएं कौन सा CCTV कैमरा? खरीदने से पहले जान लें हर बात