1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL के इस 365 दिन वाले प्लान के आगे सब 'फेल', मिल रहा 600GB डेटा और फ्री कॉलिंग

BSNL के इस 365 दिन वाले प्लान के आगे सब 'फेल', मिल रहा 600GB डेटा और फ्री कॉलिंग

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 02, 2024 01:46 pm IST,  Updated : Jul 02, 2024 01:46 pm IST

BSNL के इस लॉन्ग वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान ने प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों Jio, Airtel, Vi के प्लान को फेल कर दिया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 600 GB डेटा ऑफर किया जा रहा है।

BSNL 365 Days Recharge Plan- India TV Hindi
BSNL 365 Days Recharge Plan Image Source : FILE

3 जुलाई से Jio और Airtel के रिचार्ज प्लान महंगे हो रहे हैं। वहीं, Vi के रिचार्ज प्लान भी 4 जुलाई से अपने रिचार्ज प्लान की दरें महंगी करने जा रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के पास लॉन्ग वैलिडिटी वाला एक ऐसा प्लान है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 600GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जा रहा है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने इसके अलावा 45 दिन वाला एक सस्ता रिचार्ज प्लान भी लॉन्च किया है। आइए, जानते हैं BSNL के इस 365 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान के बारे में... 

1999 रुपये का प्लान

BSNL के इस लॉन्ग वैलिडिटी वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत 1999 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 600 GB डेटा ऑफर किया जा रहा है। यूजर्स इस डेटा को बिना किसी डेली लिमिट के यूज कर सकते हैं। इसके अलावा इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS ऑफर किया जा रहा है।

बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर फ्री वॉइस कॉलिंग का लाभ मिलता है। यूजर्स को इसमें फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा सरकारी टेलीकॉम कंपनी यूजर्स को कई वैल्यू एडेड सर्विसेज का लाभ मिलता है, जिनमें Zing Music, BSNL Tunes, Gameium, Hardy Games आदि शामिल हैं।

नया रिचार्ज प्लान

भारत संचार निगम लिमिटेड ने इसके अलावा 249 रुपये वाला एक नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। BSNL राजस्थान ने अपने X हैंडल से इस नए प्लान की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें यूजर्स को 45 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलेगी। इस 4G प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलेगा। इसके अलावा इस रिचार्ज प्लान में पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ दिया जाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक