1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. बिना इंटरनेट होगी UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च की 123Pay सर्विस, Nokia के फीचर फोन में मिलेगी सुविधा

बिना इंटरनेट होगी UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च की 123Pay सर्विस, Nokia के फीचर फोन में मिलेगी सुविधा

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 31, 2026 06:03 pm IST,  Updated : Aug 31, 2026 06:21 pm IST

UPI पेमेंट करने के लिए न तो स्मार्टफोन और न ही इंटरनेट की जरूरत होगी। PhonePe ने फीचर फोन यूजर्स के लिए UPI 123Pay सर्विस लॉन्च की है, जल्द ही Nokia और HMD के कई फीचर फोन में यह सुविधा मिलने लगेगी।

PhonePe UPI 123 Pay- India TV Hindi
फोन पे यूपीआई फीचर फोन Image Source : PHONEPE

Highlights

  • PhonePe ने फीचर फोन यूजर्स के लिए UPI 123Pay सर्विस लॉन्च की है।
  • यूजर्स बिना इंटरनेट और स्मार्टफोन के भी UPI की सुविधा ले सकेंगे।
  • PhonePe ने इसके लिए Nokia के फोन बनाने वाली कंपनी HMD के साथ साझेदारी की है।

PhonePe ने फीचर फोन यूजर्स के लिए बिना इंटरनेट UPI सर्विस की सुविधा लॉन्च की है। फोनपे की यह सुविधा Nokia और HMD के फीचर फोन में मिलेगी। यूजर्स बिना किसी इंटरनेट या स्मार्टफोन के भी UPI पेमेंट कर पाएंगे। फोनपे की यह नई सर्विस UPI 123Pay के नाम से लॉन्च की गई है। कंपनी ने फिलहाल यह सुविधा केवल Nokia और HMD के फीचर फोन के लिए शुरू की है। जल्द ही, यह सुविधा अन्य ब्रांड के फीचर फोन में भी मिल सकता है।

20 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ

PhonePe ने अपने प्रेस रिलीज के जरिए बताया कि UPI 123Pay सर्विस भारत में सपोर्टेड फीचर फोन के लिए शुरू हो गई है। यह सर्विस बिना इंटरनेट के काम करेगी। इसके लिए SMS का बेस्ड ट्रांजैक्शन का इस्तेमाल किया जाएगा। यूजर्स मनी ट्रांसफर से लेकर मर्चेंट को भी UPI 123Pay के जरिए पेमेंट कर सकेंगे। देश में इस समय करीब 200 मिलियन यानी 20 करोड़ फीचर फोन यूजर्स हैं।

UPI 123Pay कैसे करता है काम?

PhonePe की इस सर्विस में बैंक अकाउंट से लिंक्ड मोबाइल नंबर से SMS के जरिए UPI पेमेंट की जाती है। इसमें पर्सन-टू-पर्सन ट्रांसफर, पर्सन-टू-मर्चेंट ट्रांसफर, बैंक बैलेंस चेक और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री जैसी सुविधाएं मिलेंगी। कंपनी आने वाले समय में इसके जरिए बिल पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज और आधार बेस्ड UPI रजिस्ट्रेशन भी शुरू करने वाली है।

Nokia के फीचर फोन में मिलेगी सुविधा

Nokia के फीचर फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने कंफर्म किया है कि PhonePe UPI 123Pay सर्विस फिलहाल कंपनी के HMD 105 2G, HMD 110 2G, Nokia 105 Classic, Nokia 105 Single SIM, Nokia 105 Dual SIM, Nokia 106 और Nokia 123 Shield फोन में उपलब्ध है। जल्द ही, अन्य डिवाइसेज में भी यह सुविधा मिलने लगेगी।

UPI सर्विस सेटअप करने के लिए PhonePe यूजर्स को अंग्रेजी समेत 12 भारतीय भाषाओं में AI बेस्ड वॉइस हेल्पलाइन सुविधा भी उपलब्ध करा रहा है, ताकि यूजर्स आसानी से फीचर फोन में UPI 123Pay सर्विस एक्टिवेट कर सके।

10 साल का हुआ UPI

UPI ने हाल ही में 10 साल पूरा कर लिया है। 25 अगस्त 2016 को शुरू हुआ यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) अब देश में रोजमर्रा के भुगतान का अहम हिस्सा बन चुका है। छोटी दुकान पर कुछ रुपये का पेमेंट हो या लाखों रुपये का कारोबारी लेनदेन, UPI ने पैसे भेजने और लेने का तरीका काफी आसान बना दिया है।

यह भी पढ़ें - गीकबेंच पर लिस्ट हुआ Mivi का पहला स्मार्टफोन, बजट प्राइस में होगा लॉन्च

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक