1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL के इस 395 दिन वाले प्लान ने उड़ाई सबकी 'नींद', अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा भरपूर डेटा

BSNL के इस 395 दिन वाले प्लान ने उड़ाई सबकी 'नींद', अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा भरपूर डेटा

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 12, 2024 12:53 pm IST,  Updated : Jun 12, 2024 12:53 pm IST

BSNL Recharge Plan: भारत संचार निगम लिमिटेड के पास कई तरह के रिचार्ज प्लान हैं, जो हर तरह के यूजर्स के लिए हैं। बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को एक साल से भी ज्यादा दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही, भरपूर डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा।

BSNL Recharge Plan- India TV Hindi
BSNL Recharge Plan Image Source : FILE

BSNL के पास हर यूजर्स के लिए अलग-अलग तरह के रिचार्ज प्लान हैं। देश की सबसे पुरानी और सरकारी टेलीकॉम कंपनी जल्द ही पूरे देश में अपनी 4G सेवाएं शुरू करने वाली है। यही नहीं, भारत संचार निगम लिमिटेड प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां Jio और Airtel को टक्कर देने के लिए 5G पर भी काम कर रही है। हाल ही में कंपनी ने करोड़ों रुपये नेटवर्क अपग्रेड और टावर अपग्रेड के लिए इन्वेस्ट किए हैं। पिछले दिनों आई एक रिपोर्ट की मानें तो भारत संचार निगम लिमिटेड इस साल अगस्त तक पूरे देश में 4G सेवा बहाल कर सकती है।

जल्द शुरू होगी 4G सेवा

भारत संचार निगम लिमिटेड ने अभी तक आधिकारिक तौर पर 4G सेवाएं शुरू नहीं की है। कंपनी ने पंजाब और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में 4G सेवा ट्रायल के तौर पर उपलब्ध करा रही हैं। हालांकि, कंपनी ने प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए सस्ते और ज्यादा बेनिफिट्स वाले रिचार्ज प्लान जरूर लॉन्च किए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा यूजर्स कंपनी के साथ बने रहे। कंपनी का एक ऐसा ही प्रीपेड रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर्स को 395 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। साथ ही, यूजर्स को भरपूर डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है।

395 दिनों वाला प्लान

BSNL का यह रिचार्ज प्लान 2,399 रुपये में आता है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे देश में कहीं भी, किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट मिलता है। साथ ही, इस प्रीपेड प्लान में फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान डेली 2GB डेटा और 100 फ्री SMS के साथ आता है। इस तरह से कुल मिलाकर यूजर को इस प्लान में 790GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा। भारत संचार निगम लिमिटेड के इस प्रीपेड प्लान का सीधा मुकाबला Airtel के 1799 रुपये वाले रिचार्ज प्लान से है।

Airtel के इस प्लान से मुकाबला

एयरटेल के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान भी अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग जैसे बेनिफिट्स के साथ आता है। हालांकि, इस प्लान में यूजर्स को कुल 24GB डेटा का लाभ मिलेगा। साथ ही, पूरे साल भर के लिए 3,600 फ्री SMS मिलेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक