1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL लेकर आया Ultimate Mobile Plan, एक ही रिचार्ज में मिलेगा 'सबकुछ'

BSNL लेकर आया Ultimate Mobile Plan, एक ही रिचार्ज में मिलेगा 'सबकुछ'

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 30, 2024 07:22 am IST,  Updated : May 30, 2024 07:22 am IST

BSNL अपने यूजर्स के लिए अल्टिमेट प्रीपेड रिचार्ज ऑफर किया है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, डेटा समते कई वैल्यू एडेड सर्विसेस ऑफर की जाती है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने इन प्रीपेड प्लान का नाम Ultimate Mobile Plan रखा है।

BSNL Ultimate Mobile Plan- India TV Hindi
BSNL Ultimate Mobile Plan Image Source : FILE

BSNL यानी भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने यूजर बेस को बढ़ाने के लिए कई तरह के नए प्लान्स पिछले दिनों बाजार में उतारे हैं। इन प्रीपेड प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, डेटा समेत कई तरह के बेनिफिट्स ऑफर किए जाते हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने इन मोबाइल प्लान्स को Ultimate Mobile Plan का नाम दिया है, जिसमें यूजर्स को एंटरटेनमेंट, डेटा, गेम जैसे बेनिफिट्स ऑफर किया जाता है।

BSNL ने अपने X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इन प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने ऐसे 8 प्रीपेड रिचार्ज प्लान को इसमें लिस्ट किया है। आइए, जानते हैं बीएसएनल के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान के बारे में...

PV_2399

BSNL का यह रिचार्ज प्लान 2,399 रुपये की कीमत में आता है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 395 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को कुल 790GB डेटा ऑफर मिलता है। इसमें यूजर्स को डेली 2GB डेटा ऑफर किया जाता है। यूजर्स को इसके अलावा डेली 100 फ्री SMS भी ऑफर किया जाता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ-साथ Hardy Games, Challenger Arna Games, Gameon & Astrotell, Gameium Zing Music, WOW Entertainment, BSNL Tunes,  Lystn Podcast जैसी सर्विस का फ्री एक्सेस मिलेगा।

PV_1999

बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को बिना किसी डेली लिमिट के 600GB डेटा ऑफर किया जाता है। यही नहीं, यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग ऑफर की जाती है। यही नहीं, यूजर्स को इसमें डेली 100 फ्री SMS का लाभ भी मिलता है। BSNL के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में भी यूजर्स को कई फ्री सर्विसेज ऑफर की जाती है।

PV_997

BSNL का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 160 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा ऑफर किया जाता है यानी कुल मिलाकर 320GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है।

PV_599

भारत संचार निगम लिमिटेड का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को डेली 3GB और कुल मिलाकर 252GB डेटा ऑफर किया जाता है। अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग वाले इस प्लान में यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है।

STV_347

BSNL का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 54 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को डेली 2GB और कुल 108GB डेटा ऑफर किया जाता है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा।

PV_199

भारत संचार निगम लिमिटेड का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 199 रुपये में आता है। इसमें यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। इसमें यूजर्स को डेली 2GB और कुल 60GB डेटा ऑफर किया जाता है। यूजर्स को इस प्लान में डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है।

PV_153

BSNL का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 26 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को डेली 1GB डेटा ऑफर किया जाता है। इस तरह से यूजर्स को कुल मिलाकर 26GB डेटा का लाभ मिलता है। यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग समेत कई बेनिफिट्स ऑफर किए जाते हैं।

STV_118

BSNL का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 20 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को 10GB डेटा ऑफर किया जाता है। इसमें यूजर्स को इसके अलावा अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग ऑफर किया जाता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक