1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL की लंबी वैलिडिटी वाले इस सस्ते प्लान ने सबको किया 'फेल', 365 दिन तक रिचार्ज की 'नो-टेंशन'

BSNL की लंबी वैलिडिटी वाले इस सस्ते प्लान ने सबको किया 'फेल', 365 दिन तक रिचार्ज की 'नो-टेंशन'

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 12, 2024 01:00 pm IST,  Updated : Jul 15, 2024 10:07 am IST

BSNL 365 Days Plan: भारत संचार निगम लिमिटेड के पास 365 दिन की वैलिडिटी वाले कई रिचार्ज प्लान मौजूद हैं। यह प्रीपेड प्लान सबसे सस्ता है, जिसमें यूजर्स को हर महीने 100 रुपये से भी कम का खर्च आता है। इस प्लान में कॉलिंग, डेटा और SMS जैसे भी लाभ मिलते हैं।

BSNL 365 Days Plan- India TV Hindi
BSNL 365 Days Plan Image Source : FILE

BSNL जल्द ही पूरे देश में 4G सर्विस शुरू करने वाला है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अभी कुछ टेलीकॉम सर्किल में अपनी 4G नेटवर्क को लाइव कर दिया है। अगले महीने कंपनी पूरे देश में 4G सेवा को लॉन्च कर सकती है। नेटवर्क अपग्रेड के साथ-साथ कंपनी ने सभी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर देनी शुरू कर दी है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने हाल ही में कई ऐसे रिचार्ज प्लान पेश किए हैं, जिनमें प्राइवेट कंपनियों के मुकाबले ज्यादा फायदा मिलता है। BSNL के पास ऐसा ही 365 दिनों की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान है।

1198 रुपये वाला सस्ता प्लान

BSNL का यह रिचार्ज प्लान 1198 रुपये में आता है। इस प्लान में यूजर्स को एक महीने के लिए 100 रुपये से भी कम खर्च करना पड़ेगा। प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें हर महीने 30 SMS फ्री में दिया जाएगा। इसके बाद यूजर्स से प्रति SMS का चार्ज लिया जाएगा। इस प्लान में इसके अलावा हर महीने 300 मिनट फ्री कॉल ऑफर किया जाता है, जिसे यूजर्स किसी भी टेलीकॉम नेटवर्क पर यूज कर सकते हैं।

कॉलिंग और SMS के साथ-साथ भारत संचार निगम लिमिटेड के इस प्लान में यूजर्स को हर महीने 3GB डेटा का भी लाभ मिलता है। हालांकि, बीएसएनएनल के इस प्लान में यूजर्स को किसी वैल्यू एडेड सर्विस का लाभ नहीं मिलता है, लेकिन यह प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के प्लान के मुकाबले काफी सस्ता है। अगर, आपके पास सेकेंडरी सिम के तौर पर BSNL का नंबर है, तो आप इस प्लान को चुन सकते हैं।

1499 रुपये वाला प्लान

इसके अलावा BSNL के पास 365 दिनों की वैलिडिटी वाला एक और प्लान है, जो 1499 रुपये में आता है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग ऑफर की जा रही है। यह प्लान डेली 100 फ्री SMS के साथ आता है। इसके साथ ही, इस प्लान में यूजर्स को हर महीने 24GB डेटा ऑफर किया जाएगा, जिसे यूजर्स बिना किसी डेली लिमिट के यूज कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें - Infinix ला रहा iPhone 15 Pro की तरह दिखने वाला सस्ता फोन, कीमत 10 हजार से भी होगी कम?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक