Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL का नया 365 दिन वाला प्लान, जियो-एयरटेल के महंगे प्लान से मिलेगी बड़ी राहत

BSNL का नया 365 दिन वाला प्लान, जियो-एयरटेल के महंगे प्लान से मिलेगी बड़ी राहत

Written By: Gaurav Tiwari Published : Nov 21, 2024 10:39 pm IST, Updated : Nov 21, 2024 10:39 pm IST

BSNL ने अपने पोर्टफोलियो में एक ऐसा प्लान जोड़ा है जिसने जियो और एयरटेल की धड़कने बढ़ा दी हैं। अगर आप महंगे और शॉर्ट टर्म वाले रिचार्ज प्लान्स से परेशान हो चुके हैं तो बीएसएनएल का नया प्लान आपको बड़ी राहत देने वाला है। BSNL के नए प्लान में आपको लंबी वैलिडिटी के साथ ढेर सारा डेटा भी मिलता है।

BSNL Offer, BSNL prepaid plan, BSNL network, BSNL network check, BSNL SIM, BSNL prepaid offers, BSNL- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो बीएसएनएल ने पेश किया ग्राहकों के लिए धमाकेदार रिचार्ज प्लान।

जियो, एयरटेल और वीआई को टक्कर देने के लिए सरकारी टेलिकॉम एजेंसी BSNL की तरफ से एक नया धमाकेदार प्लान पेश किया गया है। बीएसएनएल के नए रिचार्ज प्लान की सबसे बड़ी खास बात यह है नया प्लान ग्राहकों को पूरे 365 दिन के लिए रिचार्ज के झंझट से छुटकारा दिला देता है। 

आपको बता दें कि बीएसएनएल ने ग्राहकों को सुविधाएं देने के लिए पिछले कुछ महीने में कई सारे कदम उठाए हैं। कंपनी ने अपने नेटवर्क को दुरुस्त करने के भी प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके अलावा बीएसएनएल तेजी से भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में 4G नेटवर्क को स्टैबलिश कर रहा है। अगर आप महंगे प्लान्स से परेशान हैं तो बीएसएनएल के इस सस्ते रिचार्ज प्लान की तरफ जा सकते हैं। 

BSNL के प्लान ने बंद कर दी बोलती

गौरतलब है कि जब से जियो और एयरटेल ने अपने प्लान्स की कीमतें बढ़ाई हैं तब से यूजर्स लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की तलाश कर रहे हैं। ग्राहकों को अपनी तरफ खींचने के लिए BSNL ने अपनी लिस्ट में लंबी वैलिडिटी वाले कई सारे प्लान्स ऐड किए हैं। हाल ही में कंपनी ने 1999 रुपये वाला प्लान जोड़ा है। इसके कई सारे धांसू ऑफर्स मिलते हैं। 

अगर आप कम दाम  में पूरे साल के लिए रिचार्ज प्लान्स से राहत पाना चाहते हैं तो आप इस प्लान की तरफ जा सकते हैं। BSNL अपने यूजर्स को 1999 रुपये के प्लान में पूरे एक साल यानी 365 दिन की लंबी वैलिडिटी ऑफर करता है। इस प्लान के बाद आपको एक साल तक दूसरा प्लान लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बीएसएनएल इसमें सभी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा देता है।

प्लान में मिलेगा 600GB डेटा 

अगर आप अधिक इंटरनेट चाहते हैं तो बीएसएनएल का यह प्लान आपकी यह जरूरत भी पूरी करता है। इसमें आपको कुल 600GB डेटा मिल जाता है। बीएसएनएल के इस प्लान में आपको यह सुविधा भी मिलती है कि इसमें डेली डेटा लिमिट जैसा कोई प्रतिबंध नहीं है। आप चाहें तो इसे पूरे साल चला सकतें या फिर इसे कुछ ही दिनों में खत्म कर सकते हैं। 

बीएसएनएल के इस सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान में आपको डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। सरकारी कंपनी अपने करोड़ों यूजर्स को खुश करने के लिए प्लान में  Hardy Games+Challenger Arena Games+Gameon & Astrotell+Gameium+ Zing Music+WOW Entertainment का फ्री एक्सेस भी ऑफर कर रही है। 

यह भी पढ़ें- Prasar Bharati ने लॉन्च किया ओटीटी ऐप Waves, Netflix-Amazon Prime से कई गुना है सस्ता

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement