1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL का सबसे सस्ता प्लान, फेस्टिव ऑफर में कंपनी दे रही 365 दिन तक 2GB डेटा डेली

BSNL का सबसे सस्ता प्लान, फेस्टिव ऑफर में कंपनी दे रही 365 दिन तक 2GB डेटा डेली

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Oct 23, 2023 11:32 am IST,  Updated : Oct 23, 2023 11:57 am IST

सस्ते रिचार्ज प्लान्स की हर किसी को तलाश होती है। हम आपको एक ऐसा रिचार्ज प्लान बताने जा रहे हैं जिसमें आपको बेहद कम प्राइस में 365 दिन की लंबी वैलिडिटी मिलेगी। अगर आप इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो आपको डेली 2GB डाटा मिलेगा।

bsnl, bsnl plan ,bsnl recharge, bsnl recharge plan, bsnl rs 1570 plan, bsnl rs 1570 plan details- India TV Hindi
BSNL के इस एनुअल प्लान में यूजर्स को कई सारे फायदे मिलते हैं। Image Source : फाइल फोटो

BSNL Festive Offer cheapest Recharge Plan: जब सस्ते रिचार्ज प्लान्स की बात होती है तो देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL का नाम सबसे पहले ही लिया जाता है। BSNL हमेशा ही अपने ग्राहकों के लिए सस्ते और किफायती प्लान्स लेकर आती है। यूजर्स को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए कंपनी ने अपने रिचार्ज प्लान्स के पोर्टफोलियो को कई कैटेगरी में डिवाइड करके रखा है। इसमें आपको शॉर्ट टर्म से लेकर एनुअल और डेटा पैक से लेकर फ्री कॉलिंग वाले प्लान्स मिल जाएंगे। 

अगर आप BSNL यूजर है और एक ऐसे प्लान की तलाश में है जो सस्ता तो हो लेकिन साथ में लंबी वैलिडिटी मिले तो आज हम आपको ऐसे ही एक किफायती प्लान्स की जानकारी देने वाले हैं। हम BSNL के जिस पैक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उसमें आपको एक साल की लंबी वैधता के साथ डेटा का भी फायदा मिलता है। 

365 दिन तक मिलेंगे कई सारे फायदे

BSNL के जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं वह 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को डेटा, वॉयस कॉलिंग, एसएमएस के फायदे मिलते हैं। BSNL का यह प्लान 1570 रुपये में आता है। हालांकि एक बार में इसके लिए पेमेंट करना आपको महंगा लग सकता है लेकिन मंथली खर्च इसका बेहद कम है। BSNL के इस एनुअल प्लान में यूजर्स को 2GB डेटा डेली मिलता है। 

आपको बता दें कि दूसरी कंपनियां एनुअल प्लान्स के लिए 2 हजार से 3 हजार रुपये तक चार्ज करती है लेकिन वहीं बीएसएनएल अपने ग्राहकों को बेहद कम दाम में ढेर सारे ऑफर्स दे रही है। इस प्लान में डेटा के साथ कंपनी डेली 100 SMS भी ऑफर करती है। यह प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जिनके पास BSNL का दूसरा सिम है और वह उसे सिर्फ एक्टिव रखना चाहते हैं। 

यह भी पढ़ें- iPhone 12 खरीदने के लिए मची मारा-मारी, सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर आते ही टूट पड़े ग्राहक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक