1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL लगातार दे रही यूजर्स को झटके, अब इस सस्ते रिचार्ज प्लान की घटा दी वैलिडिटी

BSNL लगातार दे रही यूजर्स को झटके, अब इस सस्ते रिचार्ज प्लान की घटा दी वैलिडिटी

 Published : Nov 20, 2025 01:59 pm IST,  Updated : Nov 20, 2025 01:59 pm IST

यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की फैसिलिटी मिलती है जबकि प्लान में तय डेटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40 Kbps पर आ जाती है।

BSNL Recharge Plan- India TV Hindi
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान Image Source : BSNL

BSNL Reduced Plan Validity: टेलीकॉम कंपनियों की तरफ से आने वाले समय में मोबाइल के टैरिफ हाइक करने की खबरें काफी ज्यादा आ रही हैं और इसी बीच बीएसएनएल लगातार अपने ग्राहकों को झटका देती जा रही है. बीएसएनएल ने अपने रिचार्ज प्लान तो महंगे नहीं किए हैं लेकिन उसने एक ऐसा रास्ता निकाला है जिससे ग्राहकों को जल्दी-जल्दी मोबाइल रिचार्ज कराना पड़ेगा। बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए अब 99 रुपये वाले प्रीप्रेड प्लान की वैलिडिटी घटा दी है। पहले इस प्लान में यूजर्स को 18 दिन मिलते थे जिसे घटाकर कंपनी ने 15 दिन कर दिया था, अब कंपनी ने इसे और अधिक घटाकर 14 दिन कर दिया है। इस तरह रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी घटाकर बीएसएनएल ग्राहकों पर अप्रत्यक्ष रूप से महंगाई का बोझ डाल रही है।

99 रुपये वाले प्लान में दिन किए गए कम

बीएसएनएल का क्विक रिचार्ज वेबपेज पर जाने के बाद जब आप 99 रुपये वाला प्लान सर्च करेंगे तो इस पर केवल 14 दिनों की वैलिडिटी आपको दिखेगी जो कि पहले 15 दिन थी। बीएसएनएल के इस 99 रुपये वाले प्लान में 14 दिन की वैलिडिटी के साथ 50 एमबी डेटा मिलता है। यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की फैसिलिटी मिलती है जबकि प्लान में तय डेटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40 Kbps पर आ जाती है। ध्यान रहे कि पहले तो इस प्लान में कस्टमर्स को 18 दिन की वैलिडिटी का लाभ मिलता था।

107 रुपये वाले प्लान की वैधता हुई कम

बीएसएनएल ने हाल ही में कई प्लान की वैलिडिटी घटाई है जिसमें 107 रुपये वाले प्लान के दिनों की वैलिडिटी 28 दिनों से घटाकर 22 दिन कर दी है। पहले तो इस प्लान पर यूजर्स को 35 दिन मिलते थे जिसे घटाकर बीएसएनएल ने 28 दिन किया और अभी इसी हफ्ते में कंपनी ने इसकी वैलिडिटी घटाकर 22 दिनों की कर दी।

197 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी में भी की भारी कटौती

197 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी में भी कंपनी ने भारी कटौती की है और इसे 48 दिनों से घटाकर 42 दिनों की लिमिट तक कर दिया है। गौरतलब है कि पहले तो इस प्लान में यूजर्स को 70 दिन की वैलिडिटी मिला करती थी। इस प्लान में कंपनी 300 मिनट और 4 जीबी डेटा दे रही है।

यह भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक