1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL बंद करने जा रही है 1000GB डेटा वाला सस्ता प्लान, फ्री कॉलिंग की भी मिलती है सुविधा

BSNL बंद करने जा रही है 1000GB डेटा वाला सस्ता प्लान, फ्री कॉलिंग की भी मिलती है सुविधा

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 14, 2023 10:02 am IST,  Updated : Jul 14, 2023 10:02 am IST

अगर आप बीएसएनल यूजर है तो आपको झटका लग सकता है। बीएसएनल अपना सबसे किफायती और पैसा वसूल प्लान बंद करने वाली है। इस प्लान में यूजर्स को 1000GB तक डेटा और फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती थी।

snl recharge plan 2023, bsnl offer, bsnl broadband, bsnl broadband plans, Technology News in Hindi- India TV Hindi
बीएसएनएल के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है। Image Source : फाइल फोटो

भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनल एक बार फिर से टेलीकॉम सेक्टर में अपनी वापसी करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है। कंपनी तेजी से अपना 4G नेटवर्क डेवलप करने की तैयारी में जुटी है। कंपनी अपना कस्टमर बेस बढ़ाने के लिए नए नए रिचार्ज प्लान्स भी लॉन्च कर रही है। अगर आप बीएसएनएल के यूजर हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बीएसएनल अपना एक प्लान बंद करने की तैयार में हैं और इसे इस महीने की आखिरी तारीख तक बंद कर दिया जाएगा। 

बीएसएनएल 30 जुलाई तक अपना एंट्री लेवल ब्रॉडबैंड प्लान बंद कर सकती है। आपको बता दें कि BSNL के पास कई ब्रॉडबैंड प्लान मौजूद हैं। इनमें सबसे बेसिक और एंट्री लेवल प्लान 329 रुपये का आता है। अब कंपनी अपने इस एंट्री लेवल ब्रॉडबैंड प्लान को डिसकंटीन्यू करने की तैयारी में है। फिलहाल अभी कंपनी की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 

टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक बीएसएनल अपना 329 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान बंद कर सकती है। हालांकि अभी इसे सभी सर्कल से नहीं हटाया जा रहा है। कंपनी अपना यह प्लान बहुत जल्द बिहार, झारखंड, असम, आंध्र प्रदेश के कुछ सर्कल में बंद कर सकती है। आइए आपको बताते हैं कि इसमें यूजर्स को क्या फायदे मिलते हैं...

  1. बीएसएनएल का यह 329 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान एंट्री लेवल प्लान है। 
  2. इस प्लान में यूजर्स को 1000GB डेटा इस्तेमाल करने के लिए मिलता है। 
  3. यूजर्स इस प्लान में 20mbps की स्पीड से डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  4. इस प्लान के साथ ही फ्री लैंड लाइन कनेक्शन भी यूजर्स को दिया जाता है। 
  5. कंपनी यूजर्स को इस ब्रॉडबैंड प्लान में फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग भी ऑफर करती है। 

यह भी पढ़ें- Vodafone Idea ने प्रीपेड यूजर्स के लिए लॉन्च किए दो नए प्लान्स, डाटा के साथ मिलेगा टॉक टाइम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक