1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vodafone Idea ने प्रीपेड यूजर्स के लिए लॉन्च किए दो नए प्लान्स, डाटा के साथ मिलेगा टॉक टाइम

Vodafone Idea ने प्रीपेड यूजर्स के लिए लॉन्च किए दो नए प्लान्स, डाटा के साथ मिलेगा टॉक टाइम

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 14, 2023 07:52 am IST,  Updated : Jul 14, 2023 07:52 am IST

वीआई ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए दो नए रिचार्ज प्लान्स लॉन्च किए हैं। अगर आपको बहुत ज्यादा डेटा या फिर कॉलिंग की जरूरत नहीं होती तो आप इन प्लान्स का फायदा उठा सकते हैं। इन दोनों ही रिचार्ज पैक में डेटा के साथ साथ भरपूर टॉक टाइम दिया जाता है।

VI Best Plan, VI Best Recharge Plan, VI Cheapest Plan, VI new Offer, tech news in hindi- India TV Hindi
इंटरनेट का कम इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए यह प्लान बेस्ट हो सकता है। Image Source : फाइल फोटो

Vodafone Idea New Prepaid Plans: जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए वोडाफोन आइडिया लगातार अपने यूजर्स के लिए नए नए रिचार्ज प्लान लेकर आ रही है। अब कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। इसमें पहला रिचार्ज प्लान 198 रुपये का जबकि दूसरा प्री पेड प्लान 204 रुपये का है। ये दोनों ही प्रीपेड प्लान्स टॉकटाइम ऑफर के साथ आते हैं। 

वोडाफोन आइडिया के इन दो नए प्री पेड प्लान में ग्राहकों को टॉक टाइम के साथ-साथ 500MB का डेटा भी मिल जाता है। अगर आप बहुत ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या फिर ज्यादा कॉलिंग नहीं करते तो आपके लिए ये प्लान बेस्ट हो सकता है। आइए आपको बताते हैं कि इन दो प्लान्स में क्या क्या आफर मिलते हैं।

198 रुपये वाले प्लान के बेनेफिट्स

198 रुपये के नए रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 500MB डाटा दिया जाता है। इसके साथ ही इसमें पूरे 198 रुपये का टॉकटाइम भी मिल जाता है। इतना ही नहीं इस प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें ग्राहकों को लोकर और नेशनल कॉल्स के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकंड के हिसाब से चार्ज पड़ता है। नॉर्मल रिचार्ज प्लान की तरह इसमें ग्राहकों को SMS की सुविधा नहीं मिलती है।  

204 रुपये वाले प्लान के बेनेफिट्स

वोडाफोन के दूसरे नए प्लान यानी 204 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज पैक में भी यूजर्स को 500MB का डेटा मिलता है। इस प्लान की वैधता भी एक महीने की है। इसमें पूरे 204 रुपये का टॉक टाइम मिलता है। कंपनी अपने इस प्लान में भी 198 रुपये वाले प्लान की तरह एसएमएस की सुविधा नहीं देती है। हालांकि इस प्लान में यूजर्स को रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा का एक्सेस मिलता है। 

यह भी पढ़ें- आईफोन की लुक वाले Realme C53 की लॉन्च डेट कंफर्म, 108MP का होगा कैमरा, जानें कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक