1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL के इस प्लान की हर तरफ हो रही चर्चा, 500 से कम कीमत में मिल रही 180 दिन की वैलिडिटी

BSNL के इस प्लान की हर तरफ हो रही चर्चा, 500 से कम कीमत में मिल रही 180 दिन की वैलिडिटी

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Aug 07, 2023 02:47 pm IST,  Updated : Aug 07, 2023 02:47 pm IST

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार रिचार्ज प्लान लेकर आई है। अगर आप लंबी वैलिडिटी वाला प्लान तलाश रहे हैं तो आपके पास शानदार मौका है। कंपनी ने एक ऐसा प्लान पेश किया है जिसमें आपको बेहद कम प्राइस में 180 दिन की लंबी वैलिडिटी मिलती है।

BSNL, BSNL Recharge plan, BSNL cheapest Plan, BSNL Cheapest Recharge, BSNL new Plans, BSNLNews- India TV Hindi
अगर आपको लंबी वैलिडिटी चाहिए तो आप कंपनी के इस प्लान की तरफ जा सकते हैं। Image Source : फाइल फोटो

BSNL validity extension recharge plans : सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनल अपने ग्राहकों के लिए हमेशा ही किफायती और सस्ते रिचार्ज प्लान लेकर आती है। जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए पिछले कुछ समय में बीएसएनएल ने कई शानदार ऑफर्स वाले प्लान लॉन्च किए हैं। बीएसएनएल के रिचार्ज पोर्टफोलियो में कई ऐसे प्लान्स हैं जिनमें भरपूर डेटा और वैलिडिटी मिलती है। हालांकि इस समय कंपनी के एक प्लान की चर्चा जमकर हो रही है। इस स्पेशल प्लान में बीएसएनएल अपने यूजर्स को एक या दो महीने की नहीं बल्कि 6 महीने की लंबी वैलिडिटी देती है। 

BSNL के जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं वह दूसरी कंपनियों के मुकाबले आपको कहीं ज्यादा ऑफर्स देता है। आप 500 रुपये से भी कम कीमत में लंबी वैलिडिटी के साथ कई अन्य फायदे भी उठा सकते हैं। अगर आप बीएसएनएल यूजर हैं और 498 रुपये से रिचार्ज कराते हैं तो आपको इस प्लान में पूरे 180 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान को लेने के बाद आप बार बार रिचार्ज के झंझट से मुक्त हो जाते हैं। 

यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतर है जिन्हें कॉलिंग की कम जरूरत होती है और लंबी वैलिडिटी चाहिए होती है। इस प्लान में आपको बीएसएनल के नेटवर्क पर 10 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। अगर आप किसी दूसरे नेटवर्क पर कॉल करते हैं तो आपको 30 पैसे प्रति मिनट का चार्ज देना पड़ेगा। कंपनी इस प्लान के साथ आपको 100 रुपये का टॉक टाइम देती है। 

अगर आप फ्री डेटा और फ्री कॉलिंग की सुविधा चाहते हैं तो वह आपको इस प्लान में नहीं मिलेगी। लेकिन अगर आपको डेटा और कॉलिंग की ज्यादा जरूरत नहीं है तो जरूर इस प्लान के लिए एक्टिवेट करा सकते हैं। दूसरी कंपनियां बीएसएनएल की तुलना में 180 दिन की वैलिडिटी के लिए कहीं ज्यादा चार्ज करती हैं। 

यह भी पढ़ें- Airtel का जबरदस्त प्लान, एक रिचार्ज में मिलेगा ब्रॉडबैंड, OTT और TV का मजा, अनलिमिटेड कॉलिंग भी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक