1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL लाया 365 दिन की वैलिडिटी वाला नया प्लान, कम खर्चे में पूरे साल भर चलेगा सिम

BSNL लाया 365 दिन की वैलिडिटी वाला नया प्लान, कम खर्चे में पूरे साल भर चलेगा सिम

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Dec 26, 2025 11:29 am IST,  Updated : Dec 26, 2025 11:29 am IST

BSNL ने नए साल पर यूजर्स को नया तोहफा दिया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने 365 दिनों की वैलिडिटी वाला नया प्लान पेश किया है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स ऑफर किए जा रहे हैं।

BSNL new annual plan- India TV Hindi
बीएसएनएल नया रिचार्ज प्लान Image Source : PTI

नए साल के मौके पर BSNL ने अपने यूजर्स को एक और नया सरप्राइज दिया है। कंपनी ने 365 दिन की वैलिडिटी वाला एक और सस्ता पलान उतारा है। यह प्रीपेड प्लान आज यानी 26 दिसंबर से खरीदा जा सकता है। कंपनी अपने इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स ऑफर करती है। इसके अलावा क्रिसमस और नए साल के मौके पर BSNL अपने कुछ प्रीपेड प्लान में एक्स्ट्रा डेटा भी ऑफर कर रहा है।

BSNL का नया प्लान

BSNL India ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस नए प्रीपेड प्लान की घोषणा की है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे साल भर की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। कंपनी के पोस्ट के मुताबिक, BSNL का यह प्रीपेड प्लान 2799 रुपये में आता है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा इसमें यूजर्स को डेली 3GB डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है।

कंपनी के पास 2399 रुपये वाला एनुअल प्लान भी है, जिसमें कंपनी पूरे साल भर यानी 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करती है। इस प्लान में भी यूजर्स को पूरे भारत में कही भी अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यह प्लान डेली 2GB डेटा के साथ आता है और इसमें भी 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। नए प्लान में यूजर्स को 400 रुपये एक्स्ट्रा खर्च करके 365GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा यानी 1GB एक्स्ट्रा डेटा के लिए लगभग 1 रुपये का खर्च आएगा।

नए साल और क्रिसमस के मौके पर 2399 रुपये वाले प्लान के साथ रिचार्ज कराने पर यूजर्स को फिलहाल डेली 2.5GB डेटा का लाभ दिया जा रहा है। यह ऑफर 15 दिसंबर से लेकर 31 जनवरी 2026 तक मिलेगा। इसके अलावा BSNL अपने 225 रुपये, 347 रुपये और 485 रुपये वाले प्लान में भी डेली 0.5GB एक्स्ट्रा डेटा ऑफर कर रहा है। इन प्लान में यूजर्स को अब पहले के मुकाबले ज्यााद डेटा का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें - 

नए साल पर BSNL का खास ऑफर, इस प्लान में फ्री मिल रहा 100GB डेटा, यूजर्स की हुई मौज

iPhone 16 Pro से लेकर MacBook Air 3 तक, एप्पल ने 2025 में बंद किए ये 25 डिवाइसेज, देखें पूरी लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक