1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 16 Pro से लेकर MacBook Air 3 तक, एप्पल ने 2025 में बंद किए ये 25 डिवाइसेज, देखें पूरी लिस्ट

iPhone 16 Pro से लेकर MacBook Air 3 तक, एप्पल ने 2025 में बंद किए ये 25 डिवाइसेज, देखें पूरी लिस्ट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Dec 26, 2025 10:53 am IST,  Updated : Dec 26, 2025 10:53 am IST

2025 में एप्पल ने iPhone 17 Series, iPhone Air समेत कई डिवाइसेज लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इस साल नए डिवाइसेज मार्केट में उतारे हैं तो करीब 25 डिवाइसेज को अपने आधिकारिक एप्पल स्टोर से हटा लिया है।

Apple- India TV Hindi
एप्पल Image Source : APPLE INDIA

2025 खत्म होने वाला है और आखिरी सप्ताह चल रहा है। इस साल टेक्नोलॉजी सेक्टर में AI से लेकर 6G इकोसिस्टम, चिप शॉर्टेज समेत कई घटनाएं चर्चा में रही है। इस साल एप्पल ने एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं पूरे 25 डिवाइसेज बंद कर दिया है। एप्पल के बंद किए जाने वाले डिवाइसेज में iPhone 16 Pro सीरीज से लेकर MacBook Air M3 तक शामिल हैं। ये डिवाइसेज जबरदस्त फीचर्स के साथ आते हैं और यूजर्स के बीच लोकप्रिय भी रहे हैं। फिर भी एप्पल ने इन डिवाइसेज को इस साल बंद करने का फैसला किया है। आखिर एप्पल ने ऐसा क्यों किया? आइए जानते हैं.. और जानते हैं कि वो कौन से 25 डिवाइसेज हैं, जिन्हें एप्पल ने बंद करने का फैसला किया है।

एप्पल हर साल क्यों बंद करता है डिवाइस?

एप्पल दुनिया का सबसे वैल्युएबल कंपनी में से एक है। कंपनी की वैल्यू अरबों डॉलर है और ये सिर्फ आईफोन, आईपैड, मैक या अन्य डिवाइसेज बेचने की वजह से नहीं है, बल्कि कंपनी की मार्केटिंग स्ट्रेटेजी और यूजर्स को अपने इकोसिस्टम में ढालने की वजह से संभव हो पाया है। एप्पल हर साल नए डिवाइसेज लॉन्च करते ही कई पुराने डिवाइसेज बंद कर देता है। इसकी वजह से उसके नए प्रोडक्ट की डिमांड बनी रहती है और कंपनी का सेल टारगेट पूरा होता है। एप्पल के प्रोडक्ट खरीदने वाले ग्राहक अपना सोशल स्टेटस मेनटेन करने के लिए उसे अपग्रेड कराते रहते हैं।

एप्पल हर साल आईफोन का प्रो मॉडल लॉन्च करते ही पुराने प्रो मॉडल वाले आईफोन को बंद कर देता है। इसकी वजह एप्पल जो हार्डवेयर अपने प्रो मॉडल में यूज करता है वही हार्डवेयर नए लॉन्च होने वाले स्टैंडर्ड मॉडल में रहता है। स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत प्रो मॉडल के मुकाबले कम होती है, जिसकी वजह से यूजर्स प्रो मॉडल को खरीदना बंद कर सकते हैं। यही कारण है कि एप्पल पहले ही अपने प्रो मॉडल को ऑफिशियल स्टोर से हटा लेता है। हालांकि, मार्केट में स्टॉक रहने तक यूजर्स इन डिवाइसेज को खरीद सकते हैं।

कौन से डिवाइसेज हुए बंद?

  1. iPhone SE
  2. iPhone SE 2
  3. iPhone 14 Plus
  4. iPhone 15 Plus
  5. iPhone 16 Pro
  6. iPhone 16 Pro Max
  7. iPhone 15
  8. iPhone 14
  9. iPad Pro M4
  10. iPad Air M2
  11. iPad Air M3
  12. iPad 10
  13. iPad 9
  14. Apple Watch Series 10
  15. Apple Watch Ultra 2
  16. Apple Watch SE
  17. Mac Studio M2 Max
  18. Mac Studio M2 Pro
  19. Mac Studio M3 Ultra
  20. MacBook Pro M4 (14 inch)
  21. MacBook Air M3 (13 inch)
  22. MacBook Air M3 (15 inch)
  23. MacBook Air M2 (13 inch)
  24. AirPods Pro 2
  25. Vision Pro M2

यह भी पढ़ें -

Gmail यूजर्स अब बदल पाएंगे अपना ई-मेल अड्रेस, गूगल रोल आउट कर रहा खास फीचर

Xiaomi ने लॉन्च किया सबसे तगड़ा Ultra फोन, मिलेगा 200MP का पेरीस्कोप कैमरा, कीमत iPhone 17 से भी ज्यादा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक