1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Gmail यूजर्स अब बदल पाएंगे अपना ई-मेल अड्रेस, गूगल रोल आउट कर रहा खास फीचर

Gmail यूजर्स अब बदल पाएंगे अपना ई-मेल अड्रेस, गूगल रोल आउट कर रहा खास फीचर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Dec 25, 2025 05:43 pm IST,  Updated : Dec 25, 2025 05:44 pm IST

गूगल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अब अपना ई-मेल अड्रेस बदल पाएंगे। गूगल इस फीचर को जल्द ही रोल आउट करने वाला है यानी अगर, आपको अपना ई-मेल अड्रेस पसंद नहीं आ रहा है तो उसे अब बदला जा सकेगा।

Gmail address- India TV Hindi
जीमेल अड्रेस Image Source : INDIA TV

दुनियाभर के करोड़ों Gmail यूजर्स के लिए गूगल नया फीचर रोल आउट कर रहा है। यूजर्स अब अपने @gmail.com वाले अड्रेस को बदल पाएंगे। गूगल इस फीचर पर लंबे समय से काम कर रहा है ताकि यूजर्स को ई-मेल अड्रेस बदलने में दिक्कत न हो। अगर, आपको अपने मौजूदा ई-मेल अड्रेस की जगह पर्सनलाइज्ड ई-मेल अड्रेस चाहिए तो आप इसे बदल सकते हैं। हालांकि, इसके लिए गूगल ने कुछ शर्तें रखी हैं।

गूगल अकाउंट का यूजरनेम होगा चेंज

9to5google की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर कोई यूजर थर्ड पार्टी वाले ई-मेल अड्रेस के साथ गूगल अकाउंट बनाता है तो वो अपना जीमेल अड्रेस बदल पाएंगे। हालांकि, जिन यूजर्स के पास @gmail.com वाला ई-मेल अड्रेस है वो अपना अड्रेस चेंज नहीं कर पाएंगे। यानी अगर आपके ई-मेल अड्रेस के आखिर में @gmail.com है तो उसे नहीं बदला जा सकता है।

गूगल के सपोर्ट पेज पर फिलहाल ई-मेल अड्रेस बदलने का ऑप्शन नहीं है। हालांकि, गूगल इस फीचर को धीरे-धीरे रोल आउट कर रहा है। गूगल के ई-मेल अड्रेस बदलने वाला पोस्ट टेलीग्राम पर एक गूगल पिक्सल हब ग्रुप पेज ने पहली बार स्पॉट किया है। गूगल ने बताया कि गूगल अकाउंट के साथ लिंक ई-मेल अड्रेस यानी जिसके जरिए आप गूगल अकाउंट में लॉग-इन करते हैं उसे बदला जा सकता है। आप अपने @gmail.com वाले ई-मेल अड्रेस को @gmail.com वाले ई-मेल से बदल सकते हैं। यानी ई-मेल अड्रेस का यूजरनेम बदला जा सकता है।

ई-मेल अड्रेस बदलने के नियम और शर्तें

  • गूगल ने बताया कि ई-मेल अड्रेस बदलने के बाद आपको नए और पुराने दोनों पर ई-मेल रिसीव होंगे।
  • ई-मेल अड्रेस बदलने से गूगल अकाउंट पर सेव डेटा जैसे कि फोटो, वीडियो, ई-मेल इसकी वजह से प्रभावित नहीं होंगे।
  • यूजर अपने पुराने ई-मेल अड्रेस को 12 महीने में केवल एक बार ही बदल पाएंगे।
  • एक अकाउंट के ई-मेल अड्रेस को अधिकतम 4 बार बदला जा सकता है।
  • @gmail.com से खत्म होने वाले अड्रेस को अधिकतम 3 बार बदला जा सकेगा।

कई बार यूजर को उसका पुराना ई-मेल अड्रेस दिखाई देगा और इसे कोई और यूज नहीं कर पाएगा। यानी अगर आपने किसी ई-मेल अड्रेस का यूजरनेम बदल भी दिया है तो इसे केवल आप ही यूज कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें -

अब भारत में बनेंगे स्मार्टफोन के डिस्प्ले और चिप, सैमसंग ने कर ली है तैयारी, लगाएगा बड़ा मैन्युफेक्चरिंग प्लांट

गूगल पर सिर्फ टाइप करें John Cena, फिर देखें आपकी स्क्रीन पर क्या होता है जादू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक