1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL का लेकर ऑया नया ऑफर, लंबी वैलिडिटी वाले प्लान में एक महीने की मिलेगी एक्स्ट्रा वैलिडिटी

BSNL का लेकर ऑया नया ऑफर, लंबी वैलिडिटी वाले प्लान में एक महीने की मिलेगी एक्स्ट्रा वैलिडिटी

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Mar 11, 2025 04:40 pm IST,  Updated : Mar 11, 2025 04:40 pm IST

सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। BSNL अपने यूजर्स को लंबी वैलिडिटी वाले सस्ते रिचार्ज प्लान में अब करीब एक महीने की लंबी वैलिडिटी दे रही है। होली से पहले सरकारी कंपनी के इस ऑफर ने यूजर्स की मौज करा दी है।

BSNL, BSNL Offer, BSNL New Offer, BSNL Recharge Plan, BSNL Holi Dhamaka Offer, Holi Offer- India TV Hindi
बीएसएनएल ने करोड़ों ग्राहकों की कराई मौज। Image Source : फाइल फोटो

सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने करोड़ों ग्राहकों की मौज करा दी है। अगर आप हर बार महंगा मंथली रिचार्ज प्लान लेकर थक चुके हैं तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। BSNL ने होली के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर पेश किया है। सरकारी कंपनी अब कोरोड़ों मोबाइल यूजर्स को लंबी वैलिडिटी वाले प्लान में एक महीने की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रही है।

आपको बता दें कि जब से निजी कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स महंगे किए हैं तब से बीएसएनएल लगातार नए नए ऑफर्स के साथ प्लान्स पेश कर रही है। महंगे रिचार्ज प्लान्स से राहत देने के लिए कंपनी एक तरफ नए प्लान्स ला रही है तो वहीं वह पुराने प्लान्स में भी ऑफर्स जोड़ रही है।

BSNL लाया होली धमाका ऑफर

आपको बता दें कि BSNL की लिस्ट में 1499 रुपये का एक धांसू प्लान मौजूद है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है जो कम दाम में लंबी वैलिडिटी चाहते हैं। कंपनी इस रिचार्ज प्लान में 336 दिन की वैलिडिटी दी जाती है। BSNL ने अब होली के मौके पर इस प्लान में बड़ा अपग्रेड किया है। अब इस प्लान में धमाकेदार होली ऑफर दिया जा रहा है।

एक महीने की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

BSNL के 1499 रुपये वाले प्लान में अब ग्राहकों को 29 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इस तरह अब यूजर्स को इसमें कुल 365 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। BSNL के इस लेटेस्ट ऑफर ने निजी कंपनियों की टेंशन कई गुना बढ़ा दी है। अगर आप कॉलिंग वाला सस्ता प्लान तलाश रहे हैं तो यह प्लान आपको खुश कर सकता है। BSNL का यह ऑफर सिर्फ 31 मार्च तक रहेगा। अगर आप 31 मार्च के बाद इस प्लान को लेते हैं तो आपको सिर्फ 336 दिन की वैलिडिटी ही मिलेगी।

BSNL, BSNL Offer, BSNL New Offer, BSNL Recharge Plan, BSNL Holi Dhamaka Offer, Holi Offer
Image Source : फाइल फोटोबीएसएनएल ने होली से पहले ग्राहकों को दिया एक्स्ट्रा वैलिडिटी का ऑफर।

BSNL के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें अब 365 दिन की लंबी वैलिडिटी के साथ सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। यह कॉलिंग सुविधा लोकल और एसटीडी दोनों ही नेटवर्क के लिए होगी। इसके साथ ही इसमें ग्राहकों को डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। 

हालांकि अगर आप अधिक इंटरनेट डेटा इस्तेमाल करते हैं तो आपको थोड़ी निराशा हो सकती है। दरअसल इस प्लान में कंपनी यूजर्स को लिमिटेड डेटा देती है। इसमें पूरी वैलिडिटी के लिए सिर्फ 24GB डेटा मिलता है। अगर आप डेटा का इस्तेमाल कम करते हैं तो आपके लिए यह बेस्ट रिचार्ज प्लान बन सकता है। 

यह भी पढ़ें- Xiaomi 15 Series भारत में लॉन्च, आ गया 200MP कैमरे वाला एक नया स्मार्टफोन, कीमत ने Samsung की बढ़ाई धड़कन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक