1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL का 70 दिन वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, 200 रुपये से कम है इसकी कीमत

BSNL का 70 दिन वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, 200 रुपये से कम है इसकी कीमत

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Aug 25, 2024 05:23 pm IST,  Updated : Aug 25, 2024 05:23 pm IST

टेलीकॉम सेक्टर में इस समय बीएसएनएल जमकर सुर्खियों में है। इसकी एक बड़ी वजह है कंपनी के सस्ते रिचार्ज प्लान्स। पिछले कुछ समय में बीएसएनएल ने अपनी लिस्ट में कुछ दमदार प्लान्स जोड़े हैं। आज हम आपको एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें 200 रुपये से कम कीमत में 70 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

BSNL, BSNL Recharge, BSNL Offer, BSNL Best Plan, BSNL Plan under 200, BSNL 197 Plan Offer, BSNL Free- India TV Hindi
बीएसएनएल ग्राहकों के लिए लाया दमदार रिचार्ज प्लान। Image Source : फाइल फोटो

देश की सरकारी टेलिकॉम एजेंसी बीएसएनएल के पास अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं।  निजी कंपनियों के प्राइस हाइक के बावजूद बीएसएनएल अभी भी पुरानी कीमत में ही रिचार्ज प्लान्स ऑफर कर रही है। यही वजह से जुलाई के महीने से अब तक लाखो लोग BSNL में अपना नंबर पोर्ट करा चुके हैं। अगर आप भी बीएसएनएल का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आज की खबर आपके काम की होने वाली है। हम आपको कंपनी के एक किफायती प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं। 

जब से जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने रिचार्ज प्लान्स महंगे किए हैं तब से BSNL जमकर सुर्खियों में है। BSNL ही एक ऐसी कंपनी है जिसके पास सबसे कम कीमत में रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। ऐसा नहीं है कि BSNL के पास सिर्फ सस्ते प्लान्स हैं कंपनी की लिस्ट में कई सारे लंबी वैलिडिटी वाले महंगे प्लान्स भी मौजूद है। हम आपको बीएसएनएल का 70 दिन चलने वाला दमदार प्लान बताने जा रहे हैं। 

BSNL की लिस्ट का जबरदस्त प्लान

ग्राहकों को अट्रैक्ट करने के लिए बीएसएनएल लगातार नए-नए ऑफर्स वाला रिचार्ज प्लान्स ला रही है। अगर आप कम कीमत में लंबे समय तक अपना सिम कार्ड एक्टिव रखना चाहते हैं तो आप BSNL के 197 रुपये वाले प्लान को खरीद सकते हैं। बीएसएनएल के अलावा ऐसी कोई दूसरी कंपनी नहीं है जो अपने यूजर्स को 200 रुपये से कम कीमत में 70 दिन की लंबी वैलिडिटी ऑफर करती है। 

इस प्लान के साथ आपको डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। हालांकि इसमें कुछ कंडीशन्स हैं। प्लान की वैलिडिटी तो 70 दिन की है लेकिन आपको शुरुआती 18 दिन तक ही फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। ठीक इसी तरह डेटा ऑफर भी मिलता है। प्लान में आपको डेली 2GB डेटा मिलता है लेकिन यह भी आपको शुरुआती 18 दिनों तक ही मिलेगा। ठीक इसी तरह आपको 18 दिन तक डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- BSNL ने दूर कर दी पूरे एक साल की टेंशन, सस्ते प्लान में अब मिलेगी 365 दिन की वैलिडिटी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक