Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL ने उड़ा दी सबकी नींद, 201 रुपये के प्लान में मिलेगी 90 दिन की वैलिडिटी

BSNL ने उड़ा दी सबकी नींद, 201 रुपये के प्लान में मिलेगी 90 दिन की वैलिडिटी

Written By: Gaurav Tiwari Published : Nov 27, 2024 10:52 pm IST, Updated : Nov 27, 2024 10:52 pm IST

BSNL ने अपने सस्ते रिचार्ज प्लान्स से एक बड़ा धमाका कर दिया है। अगर आप बीएसएनएल का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए लंबी वैलिडिटी वाला एक सबसे सस्ता प्लान लेकर आ चुकी है। बीएसएनएल यूजर्स को 200 रुपये में 90 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है।

BSNL, BSNL Cheapest Plan, BSNL Offer, BSNL Long Validity Plan, BSNL 90 days Plan,  BSNL rs 201 Plan- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो BSNL अपने ग्राहकों के लिए लाया धमाकेदार रिचार्ज प्लान।

BSNL Cheapest Plan: भारतीय टेलिकॉम इंडस्ट्री में जियो, एयरटेल और वीआई तीन प्रमुख कंपनियां है। हालांकि पिछले कुछ महीनों से सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने निजी कंपनियों की नींद उड़ा रखी है। जहां एक तरफ से निजी कंपनयों के ग्राहकों में कमी आ रही है वहीं दूसरी तरफ बीएसएनएल के यूजर्स लाखों की संख्या में बढ़ रहे हैं। इसके अलावा BSNL अपने सस्ते रिचार्ज प्लान्स से भी जियो, एयरटेल और वीआई की टेंशन बढ़ाए हुए है। 

BSNL एक के बाद एक नए प्लान्स लाकर ग्राहकों को अपनी तरफ खींच रहा है। अगर आप कम से कम कीमत में लंबी वैलिडिटी वाला प्लान तलाश रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। BSNL की लिस्ट में एक ऐसा प्लान भी मौजूद है जिसमें आप सिर्फ 200 रुपये की कीमत में 90 दिन की वैलडिटी पा जाते हैं। मतलब अब आपको अपना सिम एक्टिव रखने के लिए अधिक पैसे नहीं खर्च करना पड़ेगा। 

90 दिन वाला धांसू रिचार्ज प्लान

आपको बता दें कि बीएसएनएल की लिस्ट में कुछ ग्राहकों के लिए 201 रुपये का धमाकेदार प्लान मौजूद है। बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान में आपको 90 दिन की वैलिडिटी मिलती है। सरकारी टेलिकॉम कंपनी उन लोगों के लिए बड़ा तोहफा लेकर आई है जो प्राइस हाइक के बाद महंगे रिचार्ज प्लान्स से परेशान थे। अगर आप अधिक इंटरनेट नहीं इस्तेमाल करते तो आपके लिए एयह बेस्ट प्लान हो सकता है। 

BSNL के 201 रुपये वाले प्लान के दूसरे फायदे की बात करें तो इसमें आपको कॉलिंग के लिए 300 मिनट्स दिए जाते हैं। इन फ्री कॉलिंग मिनट्स का इस्तेमाल आप किसी भी नेटवर्क के लिए कर सकते हैं। अगर इसमें मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें आपको कुल 6GB डेटा ऑफर किया जाता है। बीएसएनएल यूजर्स को इस प्लान के साथ 99 फ्री एसएमएस भी ऑफर करती है।

इस प्लान में भी मिलती है 90 दिन की वैलिडिटी 

बीएसएनएल की लिस्ट में 90 दिन वाला एक और सस्ता प्लान भी मौजूद है। आप अगर 499 रुपये से अपना बीएसएनएल नंबर रिचार्ज करते हैं तो आपको पूरे 90 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान के साथ आपको 90 दिन के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है। रिचार्ज प्लान में कंपनी ग्राहकों को 300 फ्री एसएमएस ऑफर करती है। 

यह भी पढ़ें- iPhone यूजर्स को मिला नया फीचर, 3 दिन में अपने आप ही रिबूट हो जाएगा फोन, सेफ रहेगा डेटा

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement