1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL सिर्फ 91 रुपये में दे रहा है 90 दिन की वैलिडिटी, ऑफर ने सबके उड़ा दिए होश

BSNL सिर्फ 91 रुपये में दे रहा है 90 दिन की वैलिडिटी, ऑफर ने सबके उड़ा दिए होश

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 02, 2024 03:49 pm IST,  Updated : May 02, 2024 03:59 pm IST

BSNL देश की सबसे पुराना टेलिकॉम एजेंसी है। BSNL के पास अपने ग्राहकों के लिए कई शानदार रिचार्ज प्लान्स मौजूद है। हाल ही में बीएसएनएल ने अपनी लिस्ट में एक ऐसा प्लान जोड़ा है जिसमें 100 रुपये भी कम कीमत में तीन महीने की लंबी वैलिडिटी ऑफर की जा रही है।

Cheapest Plan, 90 days validity Plan, Recharge Offer, BSNL News, BSNL 90 days Validity Offer, BSNL- India TV Hindi
BSNL के पास अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। Image Source : फाइल फोटो

भारत में रिलायसं जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया तीन प्रमुख टेलिकॉम कंपनी हैं। तीनों ही कंपनियों के पास ग्राहकों के लिए शानदार प्लान्स मौजूद हैं लेकिन जब सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान्स की बात होती है जो BSNL का नाम जरूर लिया जाता है। BSNL देश की सबसे पुरानी टेलिकॉम कंपनी है जो ग्राहकों को हमेंशा ही सस्ते दाम में दमदार ऑफर्स देती है। हाल ही में BSNL ने अपने पोर्टफोलियो में एक ऐसा प्लान जोड़ा है जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। 

BSNL के पास भले ही जियो, एयरटेल और वीआई की तुलना में ग्राहकों की संख्या कम हो लेकिन कंपनी अपने सस्ते रिचार्ज प्लान्स से दूसरी कंपनियों को कड़ी टक्कर देती है। बीएसएनएल ने अपनी लिस्ट में कई शानदार प्लान्स ऐड कर रखे हैं लेकिन इस समय कंपनी के 100 रुपये से कम के एक प्लान की जमकर चर्चा हो रही है। अगर आपके पास BSNL का सिम है तो यह प्लान आपको भी खूब पसंद आने वाला है। 

100 रुपये से कम में 3 महीने की वैलिडिटी

आपको बता दें कि BSNL के जिस प्लान ने चारो तरफ हंगामा मचाया हुआ है उसकी कीमत 100 रुपये से बेहद कम है लेकिन इसमें आपको 3 महीने की लंबी वैलिडिटी मिलती है। आइए आपको कंपनी के इस प्लान के बारे में डिटेल से बताते हैं। 

BSNL के सस्ते ऑफर से मचा हड़कंप

बता दें कि सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने हाल ही में अपनी लिस्ट में एक लंबी वैलिडिटी वाला नया प्लान ऐड ऑन किया है। बीएसएनएल ने जिस प्राइस रेंज में इसे लॉन्च किया है उसने टेलिकॉम इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया है। कंपनी के इस सस्ते प्लान की कीमत सिर्फ 91 रुपये है। अगर आप अपने BSNL नंबर को 91 रुपये से रिचार्ज कराते हैं तो आपको 90 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। 

इन यूजर्स के लिए है बेस्ट प्लॉन

अगर आप इसे फायदे सुनकर इस प्लान को लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको बता दें कि यह एक वैलिडिटी प्लान है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है जो सेकंडरी सिम के तौर पर BSNL का सिम इस्तेमाल करते हैं। 91 रुपये के प्लान से आप 90 दिन तक अपने सिम को एक्टिव रख सकते हैं। इस प्लान को लेने के बाद अगर आप कोई रिचार्ज प्लान नहीं भी लेते तो आपके सिम में इनकमिंग कॉल्स और मैसेजिंग की सुविधा बनी रहेगी। 

यह भी पढ़ें- AC के फिल्टर को कितने दिन में साफ करना चाहिए? ये गलती बर्बाद कर देगी आपका महंगा एसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक