1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL ने निजी कंपनियों की उड़ाई नींद, 229 रुपये वाले सस्ते प्लान में मिलेगा बहुत कुछ

BSNL ने निजी कंपनियों की उड़ाई नींद, 229 रुपये वाले सस्ते प्लान में मिलेगा बहुत कुछ

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 05, 2025 11:44 am IST,  Updated : Jun 05, 2025 11:44 am IST

BSNL अपने करोड़ों यूजर्स को 229 रुपये में डेली 2GB डेटा वाला प्लान ऑफर कर रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी निजी कंपनियों के मुकाबले 120 रुपये सस्ते में ये बेनिफिट्स ऑफर कर रही है।

BSNL Recharge Plan- India TV Hindi
बीएसएनल रिचार्ज प्लान Image Source : FILE

BSNL अपने सस्ते रिचार्ज प्लान की वजह से यूजर्स के बीच अपनी पहचान बना रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी पिछले डेढ़ दशक में पहली बार फायदे में रही है। पिछले साल जुलाई में निजी कंपनियों के प्लान महंगा होने के बाद से BSNL के यूजर्स तेजी से बढ़े। भारत संचार निगम लिमिटेड जल्द ही 5G सर्विस भी लॉन्च करने वाली है। साथ ही, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 1 लाख नए 4G मोबाइल टावर लगाने का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। कंपनी ने 93 हजार से ज्यादा टावर को लाइव कर दिया है। 

कंपनी के पास 229 रुपये वाला एक सस्ता प्लान है, जिसमें यूजर्स को डेली 2GB डेटा का लाभ मिलता है। आइए, जानते हैं बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान के बारे में...

229 रुपये वाला प्लान

BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से अपने इस सस्ते रिचार्ज प्लान का जानकारी दी है। इस प्लान में पूरे 1 महीने यानी 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, यूजर्स को इसमें डेली 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ भी मिलेगा। यही नहीं, इसमें रोजाना 100 फ्री SMS भी मिल रहा है।

वहीं, BSNL ने अपने पोस्ट में निजी टेलीकॉम कंपनियों के प्लान को भी कंपेयर करके दिखाया है। एक ऑपरेटर 349 रुपये में 28 दिन वाला प्लान ऑफर करता है, जिसमें यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। वहीं, अन्य दो टेलीकॉम ऑपरेटर यूजर्स को 379 रुपये में 28 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर करते हैं। 

इन दोनों कंपनियों के प्लान में यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलगा। इन कंपनियों के प्लान भी अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग के साथ आते हैं। BSNL ने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि निजी कंपनियों के प्लान के मुकाबले बीएसएनल का मंथली प्लान 120 रुपये सस्ता है।

यह भी पढ़ें -

Pin Codes को कहिए Bye-Bye, India Post ने लॉन्च किया DIGIPIN, जानें कैसे करें यूज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक