1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL के ये 3 प्लान्स मचा रहे गदर, सबसे महंगा वाला है 187 रुपये का, ऑफर्स उड़ा देंगे होश

BSNL के ये 3 प्लान्स मचा रहे गदर, सबसे महंगा वाला है 187 रुपये का, ऑफर्स उड़ा देंगे होश

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Aug 05, 2023 09:01 am IST,  Updated : Aug 05, 2023 09:01 am IST

BSNL अपने यूजर्स के लिए 3 ऐसे रिचार्ज प्लान्स लेकर आई है जिसमें आपको शानदार ऑफर्स मिलते हैं। ये तीनो ही प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स आपको 200 रुपये से भी कम खर्च में मिल जाते हैं। कंपनी तीनों ही प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करती है।

 Bsnl, BSNL plans, BSNL prepaid plans, BSNL Prepaid Plans under Rs 200, BSNL Prepaid Plans up east- India TV Hindi
दूसरी कंपनियों को टक्कर देने के लिए बीएसएनएल लगातार नए नए ऑफर्स वाले प्लान्स ला रही है। Image Source : फाइल फोटो

BSNL 3 Cheapest Recharge Plans: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के लिए नए नए रिचार्ज प्लान्स लेकर आ रही है। अगर भी बीएसएनएल के ग्राहक हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। हम आपको बीएसएनएल के कुछ ऐसे प्लान्स बताने जा रहे हैं जिनमें खर्च तो बेहद कम है लेकिन उनके फायदे बेहद शानदार हैं। BSNL के रिचार्ज लिस्ट में 200 रुपये से कम में तीन ऐसे प्लान्स हैं जिसमें आपको डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। 

BSNL की लिस्ट में 99 रुपये, 147 रुपये और 187 रुपये के तीन ऐसे प्लान्स हैं जिनमें आपको गजब के ऑफर्स मिलते हैं। अगर आपको ऐसे रिचार्ज प्लान्स की तलाश है जो सस्ते हों और उनमें डेटा-कॉलिंग की भी सुविधा मिले तो आपके लिए यह बेस्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि इनमें आपको क्या क्या ऑफर्स मिलते हैं...

BSNL का 99 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

BSNL के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान्स में एक 99 रुपये का प्लान भी है। इस प्लान  में आपको कंपनी 19 दिन की वैलिडिटी देती है। इस प्लान में आप किसी भी नेटवर्क में 18 दिन तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग कर सकते हैं। हालांकि इस प्लान का एक ड्रा बैक यह है कि इसमें आपको एसएमएस और इंटरनेट डेटा की सुविधा नहीं दी जाती। यह उनके लिए बेस्ट है जिन्हें सिर्फ कॉलिगं की जरूरत है। 

BSNL का 147 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

BSNL अपने 147 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को पूरे 30 दिन की वैलिडिटी देती है। अगर इस प्लान के दूसरे बेनेफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को कुल 10GB डाटा मिलता है। आप अपनी जरूरत के अनुसार डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही कॉलिंग के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिल जाती है। 

BSNL का 187 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

बीएसएनएल के सस्ते रिचार्ज प्लान का यह थोड़ा सा महंगा पैक है। 187 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में आपको 28 दिन वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में आपको हर दिन 2GB डाटा इस्तेमाल करने के लिए मिलता है। इसके साथ ही आप 28 दिन तक फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग का भी फायदा ले सकते हैं। बीएसएनएल अपने यूजर्स को इसमें डेली 100 SMS भी ऑफर करती है। 

यह भी पढ़ें- जितना चाहे उतना चलाएं इंटरनेट, Jio लाया अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा वाला जबरदस्त प्लान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक