1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Chat GPT पर निर्भर लोगों की लगी वाट, दुनिया भर में पड़ा बंद, लॉगिन स्क्रीन पर दे रहा ऊटपटांग जवाब

Chat GPT पर निर्भर लोगों की लगी वाट, दुनिया भर में पड़ा बंद, लॉगिन स्क्रीन पर दे रहा ऊटपटांग जवाब

 Published : May 25, 2023 06:23 pm IST,  Updated : May 25, 2023 06:23 pm IST

डाउन डिटेक्टर पर कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने Google क्रोम ब्राउज़र से साइट तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन पहुंच प्राप्त करने में असमर्थ रहे।

ChatGPT, OpenAI's chatbot is reportedly unresponsive - India TV Hindi
ChatGPT Down Image Source : FILE

ओपनएआई का चैटबॉट चैटजीपीटी (ChatGPT0 आज अचानक बंद पड़ गया। लोग Chat GPT अकाउंट में लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते कंटेंट और वीडियो स्क्रिप्टिंग से जुड़े लाखों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इंटरनेट पर किसी भी प्रकार की परेशानी का रिकॉर्ड रखने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर लोग शिकायत कर रहे हैं। लोगों को चैट जीपीटी जवाब नहीं दे रहा है। वहीं कुछ लोगों को चैट जीपीटी की ओर से उटपटांग जवाब मिल रहे हैं। 

डाउन डिटेक्टर पर शिकायतों का अंबार

डाउन डिटेक्टर पर कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने Google क्रोम ब्राउज़र से साइट तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन पहुंच प्राप्त करने में असमर्थ रहे। दूसरी ओर, बिंग ब्राउज़र उपयोगकर्ताओं ने कहा कि वे आसानी से वेब और मोबाइल दोनों संस्करणों पर प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही, जो लोग ChatGPT के मुफ्त संस्करण तक पहुंच प्राप्त करने का प्रयास कर रहे थे, उन्हें पहुंच में परेशानी का सामना करना पड़ा।

ChatGPT, OpenAI's chatbot is reportedly unresponsive
Image Source : FILEChatGPT, OpenAI's chatbot is reportedly unresponsive

चैटजीपीटी, जब यह उपयोगकर्ता को जवाब नहीं दे रहा था, तो चिंता व्यक्त करने के लिए एक रैप लिखा, और कहा कि इस समय प्लेटफॉर्म पर अत्यधिक बोझ है। जब यूजर्स ने वेबसाइट तक पहुँचने का प्रयास किया, तो पेज बताता है कि "चैटजीपीटी अभी ओवरलोड नहीं है।"

कुछ यूं मजे ले रहा Chat GPT

ChatGPT, OpenAI's chatbot is reportedly unresponsive
Image Source : FILEChatGPT, OpenAI's chatbot is reportedly unresponsive

उपयोगकर्ता नए पॉप-अप पेज पर अपना ईमेल पता देकर प्लेटफॉर्म की ओर से नोटिफिकेशन प्राप्त करने के लिए रजिस्टर भी कर सकते हैं। जबकि साइट डाउन है, चैटबॉट अपनी रचनात्मकता को बहुत ही रोचक तरीके से व्यक्त कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक