Elon Musk ने WhatsApp के एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर को फिर से मजाक बताया है। मस्क ने अपने X हैंडल से मेटा पर वॉट्सऐप की प्राइवेसी को लेकर किए गए मुकदमे से जुड़ी खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि वॉट्सऐप का एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन पूरी तरह से झूठ है। साथ ही, मस्क ने यूजर्स को X Chat इस्तेमाल करने के लिए कहा है। मस्क ने दावा किया है कि X Chat का मैसेज और ऑडियो/वीडियो कॉलिंग फीचर पूरी तरह से सुरक्षित है और वास्तविक प्राइवेसी के साथ आता है।
हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब एलन मस्क ने मार्क जुकरबर्ग के मैसेजिंग ऐप्स का मजाक उड़ाया हो। मस्क पहले भी कई बार मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के प्राइवेसी फीचर को मजाक बता चुके हैं। एलन मस्क के अलावा टेलीग्राम के सीईओ पावेल डुरोव भी वॉट्सऐप के प्राइवेसी फीचर के दावे को झूठा बताया है और कहा कि यूजर्स को मेटा के प्लेटफॉर्म्स पर भरोसा नहीं करना चाहिए। उनके पर्सनल कम्युनिकेशन, चैट सुरक्षित नहीं रहेंगे। ये कम्प्रोमाइज हो सकते हैं।
वॉट्सऐप पर मुकदमा
मेटा के इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर Brian Y. Shirazi और Nida Samson ने मुकदमा दायर किया है और कहा है कि कंपनी थर्ड पार्टी को प्राइवेट मैसेज का एक्सेस देती है। इसके अलावा कई और व्हिसल ब्लोअर्स ने भी मेटा के कर्मचारी और थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म्स के पास लोगों के निजी चैट्स का एक्सेस होने का दावा किया है। साथ ही, फेडरल इन्वेस्टिगेटर्स को इसके बारे में बताया है और कहा है कि वॉट्सऐप के मैसेज एनक्रिप्टेड होने चाहिए और किसी के द्वारा एक्सेस नहीं किए जाने चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। इसकी वजह से मेटा पर क्लास एक्शन का मुकदमा चलना चाहिए।
क्लास एक्शन मुकदमे में कहा गया है कि वॉट्सऐप चोरी-छिपे लोगों के मैसेज, फोटो और वीडियो को यूजर्स की जानकारी के बिना एक्सेस कर लेता है। मेटा और उसके प्लेटफॉर्म ने फेडरल नियमों का उल्लंघन किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने थर्ड पार्टी कॉन्ट्रेक्टर्स को यूजर के मैसेज का एक्सेस दिया है। 5 अप्रैल 2016 से लेकर अब तक यूजर के मैसेज थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म्स से शेयर किए जा रहे हैं, जो कि बड़ा क्राइम है। इसके लिए न्यायिक ट्रायल की भी डिमांड की गई है।
यह भी पढ़ें - रियलमी ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, मिलते हैं 'गजब' के फीचर्स