एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X चैट को अपग्रेड करने का काम किया है। एलन मस्क की कंपनी ने X के DM फीचर में एन्क्रिप्शन फीचर जोड़ने का काम किया है। X Chat का यह फीचर WhatsApp को कड़ी चुनौती देने वाला है। कंपनी के चीफ टेक्निकल ऑफिसर ने X के इस फीचर की घोषणा की है। अब यूजर्स द्वारा X पर किया गया कम्युनिकेशन पूरी तरह से सुरक्षित होगा। हालांकि, फिलहाल इस फीचर को केवल चुनिंदा यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है। कुछ बीटा टेस्टर्स X के इस फीचर को फिलहाल टेस्ट कर सकते हैं।
X Chat हुआ अपग्रेड
कंपनी के चीफ टेक्निकल ऑफिसर के अलावा एलन मस्क ने अपने X पोस्ट के जरिए बताया कि X के लिए नया कम्युनिकेशन स्टैक रोल आउट किया जा रहा है, जिसमें मैसेज, ऑडियो-वीडियो कॉल और फाइल ट्रांसफर में एनक्रिप्टेड फीचर मिलेगा। कंपनी ने पिछले महीने X Chat को एक स्टैंडअलोन प्लेटफॉर्म बताया था। मस्क ने X Chat के एन्क्रिप्शन फीचर को Signal और WhatsApp से कंपेयर किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, जिन यूजर्स को X Chat में यह फीचर मिल रहा है उन्हें पहले चार डिजिट वाला पिन क्रिएट करने के लिए कहा जा रहा है। इसके बाद वो X Chat के मैसेज को एक्सेस कर पाएंगे। कई यूजर्स ने इस प्रक्रिया को लेकर नाराजगी भी जताई है। उन्होंने बताया कि मैसेज रिप्लाई करते समय उन्हें सेकेंड लेयर का ऑथेंटिकेशन फॉलो करना पड़ता है।
कई नए फीचर्स हुए रोळ आउट
X डेवलपर प्लेटफॉर्म क्रिस्टोफर पार्क ने अपने X पोस्ट में बताया कि कंपनी ने इसके अलावा पिछले कुछ सप्ताह में कई और प्रोडक्ट्स भी पेश किए हैं, जिनमें Grokipedia, X Chat और X API Beta आदि शामिल हैं। इसके अलावा Grok Imagine फीचर को भी रिलीज किया गया है, जिसमें यूजर्स 15 सेकेंड का एआई वीडियो जेनरेट कर सकते हैं। वहीं, कंपनी X Money और फुली ग्रोक पावर्ड X फीड भी रोल आउट कर रही है।
यह भी पढ़ें -
OnePlus 15 या Google Pixel 10? कौन का एंड्रॉइड फोन फीचर्स और कैमरे के मामले में है बेस्ट?