1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. अब रॉकेट की रफ्तार से मिलेगी इंटरनेट की स्पीड, देश में शुरू हुई पहली 6G लैब

अब रॉकेट की रफ्तार से मिलेगी इंटरनेट की स्पीड, देश में शुरू हुई पहली 6G लैब

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Oct 09, 2023 12:58 pm IST,  Updated : Oct 09, 2023 12:58 pm IST

5G के बाद अब भारत ने 6G टेक्नोलॉजी के लिए भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। टेलीकम्यूनिकेशन के क्षेत्र में अपनी पकड़ को बनाए रखने के लिए भारत इंटरनेट की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में बेंगलुरू में देश की पहली 6G लैब को शुरू किया गया है। 5G की तुलना में 6G में कई गुना तेजी से इंटरनेट की सुविधा मिलेगी।

6g, 6g technology,nokia 6g, Nokia 6g research lab, ashwini vaishnaw, 6g research lab, 6g lab bengalu- India TV Hindi
6G टेक्नोलॉजी से कई क्षेत्रों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। Image Source : फाइल फोटो

6G Technology in India: इंटरनेट के क्षेत्र में भारत तेजी से बढ़ रहा है। करीब एक साल का ही समय गुजरा जब देश में 5G को लॉन्च किया गया था। देश के हर कोने में तेजी से टेलीकॉम कंपनियां 5G की सर्विस को पहुंचा रही हैं। 5G के बाद अब भारत ने 6G की तैयारी भी शुरू कर दी है। टेलिकम्यूनिकेशन के क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए भारत ने अपनी पहली 6G लैब को शुरू कर दिया है। देश की पहली 6G लैब को नोकिया ने बेंगलुरू में शुरू किया गया है। इस लैब का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया है। 

फिनलैंड की कंपनी नोकिया द्वारा शुरू की गई 6G लैब का उद्देश्य भारत में 6G टेक्नोलॉजी के बेसिक फंडामेंटल टेक्नोलॉजी को तैयार करना है। माना जा रहा है कि नोकिया की यह 6G लैब ग्लोबल स्टैंडर्ट को सपोर्ट करेगी। 

इस लैब को शुरू करने के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि डिजिटल इंडिया ने सभी भारतीय की जिंदगी पर बहुत बड़ा असर डाला है। भारत को इनोवेशन का हब बनाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक प्रमुख विजन है और इसके लिए जरूरी है कि नई नई टेक्नोलॉजी का विकास भारत में ही हो और 6G लैब की शुरुआत इस तरफ एक प्रमुख कदम है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में 6G टेक्नोलॉजी, औद्योगिक क्षेत्र के साथ साथ कई प्रमुख सेक्टर में एक बड़ा रोल निभाएगी और इससे कई जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा। इस टेक्नोलॉजी की मदद से हेल्थ, एजूकेशन, ट्रांसपोर्ट, परिवहन जैसे कई क्षेत्रों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 6G टेक्नोलॉजी भारत के विकास में एक नया मील का पत्थर साबित होगा। 

यह भी पढ़ें- 15 हजार रुपये से कम में 43 इंच का स्मार्ट टीवी खरीदने का शानदार मौका, कुछ ही दिन का है ऑफर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक