1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. आधी कीमत में मिल रहे 1 टन के Split AC, Flipkart पर शुरू हुई Big Bachat Days सेल

आधी कीमत में मिल रहे 1 टन के Split AC, Flipkart पर शुरू हुई Big Bachat Days सेल

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 01, 2024 06:00 pm IST,  Updated : Jul 01, 2024 06:00 pm IST

Flipkart पर आज से Big Bachat Sale की शुरुआत हो गई है। गर्मियां खत्म होते ही AC की दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मानसून में शुरु हुई इस सेल में आप आधी कीमत में 1 टन वाले Split AC को घर ला सकते हैं।

Discount on Split AC, Flipkart Big Bachat Sale- India TV Hindi
Discount on Split AC Image Source : FILE

Discount on Split AC: मानसून आते ही AC की कीमत आधी हो गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आज से आयोजित हुई Big Bachat Sale में 1 टन के Split AC की कीमत में भारी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर यह सेल 1 जुलाई से लेकर 7 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी। इसके अलावा इस सेल में स्मार्टफोन, फैशन और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम पर भी भारी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। अगर, आप भी सस्ते में 1 टन वाले Split AC खरीदना चाहते हैं, तो इन 3 सस्ते को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

आधी कीमत में मिल रहे AC

Flipkart पर MarQ ब्रांड के 1 टन वाले Split AC की खरीद पर 44 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। यह स्प्लिट एसी 3 स्टार रेटिंग के साथ आता है। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के मुताबिक, यह एसी साल भर में 675.18 W पावर कंज्यूम करता है। इस एसी की खरीद पर 1 साल की वारंटी ऑफर की जा रही है। साथ ही, इस एसी के कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी ऑफर की जा रही है। इस एसी की MRP यानी लिस्ट की गई कीमत 47,999 रुपये है। डिस्काउंट के बाद इसे इस सेल में 26,490 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा बैंक डिस्काउंट का भी लाभ लिया जा सकता है।

Discount on 1 Ton Split AC
Image Source : FILEDiscount on 1 Ton Split AC

Carries के 1 टन वाले 3 स्टार रेटेड स्प्लिट AC की खरीद पर 47 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस एसी की MRP 56,990 रुपये है, जिसे इस सेल में 29,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा इसकी खरीद पर बैंक ऑफर्स भी मिलेंगे। यह एसी पूरे साल भर में 704.46 W पावर कंज्यूम करेगा। इस एसी पर 1 साल की वारंटी ऑफर की जा रही है। कंपनी इसके PCB पर 5 साल और कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी ऑफर कर रही है।

Voltas के 1 टन वाले 3 स्टार Split AC की खरीद पर भी 47 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस AC की कीमत 56,990 रुपये है और सेल में यह 29,990 रुपये में मिलेगा। यह AC साल भर में 672.93 W का पावर कंज्यूम करेगा। कंपनी इसके कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी दे रही है और AC पर 1 साल की कंप्रिहेंसिव वारंटी ऑफर की जा रही है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक