1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Big Saving Days Sale इस दिन से होगी शुरू, Samsung के स्मार्टफोन्स पर मिलेगी तगड़ी छूट

Big Saving Days Sale इस दिन से होगी शुरू, Samsung के स्मार्टफोन्स पर मिलेगी तगड़ी छूट

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Apr 28, 2024 03:58 pm IST,  Updated : Apr 28, 2024 03:58 pm IST

अगर आप सैमसंग के स्मार्टफोन्स पसंद करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए Big Saving Days Sale लाने जा रहा है। कंपनी ने इस सेल की डेट का ऐलान कर दिया है। सेल ऑफर में सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन्स में तगड़ा डिस्काउंट दिया जाएगा। ऐसे में आपके पास प्रीमियम फोन लेने का शानदार मौका है।

Flipkart Big Saving Days Sale, Flipkart Big Saving Days Sale 2024,  Big Saving Days Sale 2024- India TV Hindi
फ्लिपकार्ट की सेल में सैमसंग के प्रीमियम फोन्स में मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट। Image Source : फाइल फोटो

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए धमाकेदार Big Saving Days Sale लाने जा रहा है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप फ्लिपकार्ट की सेल में बंपर डिस्काउंट के साथ फोन खरीद सकते हैं। अगर आपको सैमसंग के स्मार्टफोन पसंद है तो इस अपकमिंग सेल में आपको अच्छे ऑफर्स मिलने वाले हैं। 

फ्लिपकार्ट ने Big Saving Days Sale 2024 की तारीख का ऐलान कर दिया है। ग्राहको के  लिए यह सेल  3 मई 2024 से लाइव होगी जो कि 9 मई तक चलेगी। इस सेल के आने से पहले ही फ्लिपकार्ट ने सैमसंग, ऐपल आईफोन के कई मॉडल्स पर तगड़ा डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है। 

फ्लिपकार्ट की Big Saving Days Sale में आपको स्मार्टफोन की खरीदारी पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा आपको एक्सचेंज ऑफर, नो-कॉस्ट ईएमआई के भी ऑप्शन मिल जाएंगे। 

सेल से पहले सस्ता हुआ सैमसंग का यह धांसू फोन

आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट ने Big Saving Days Sale शुरू होने से पहले ही ग्राहकों को सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन में तगड़ी छूट दे रहा है। सेल से पहले आप SAMSUNG Galaxy S23 FE को बेहद सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन की खरीदारी में आप अपने 25000 रुपये की बचत कर सकते हैं। 

SAMSUNG Galaxy S23 FE  इस समय फ्लिपकार्ट पर 84,999 रुपये पर लिस्टेड है लेकिन अभी कंपनी ग्राहकों को 29% की बंपर छूट दे रही है। फ्लैट डिस्काउंट के साथ आप इसे सिर्फ 59,999 रुपये में खरीद सकते हैं। अगर आप खरीदारी के लिए फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आप 5% कैशबैक भी मिलेगा। 

यह भी पढ़ें- 1 मई से बंद हो जाएगी OnePlus की बिक्री, 2 लाख दुकानों से हट जाएंगे स्मार्टफोन्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक