1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Flipkart की नई सेल, आधी कीमत में मिल रहे Voltas के AC, कीमत 20,990 रुपये से शुरू

Flipkart की नई सेल, आधी कीमत में मिल रहे Voltas के AC, कीमत 20,990 रुपये से शुरू

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 18, 2026 02:41 pm IST,  Updated : Apr 18, 2026 02:41 pm IST

Flipkart पर एसी की खरीद पर तगड़ा ऑफर दिया जा रहा है। Voltas के Split AC को फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में आधी कीमत में घर ला सकते हैं।

Voltas AC- India TV Hindi
एसी पर ऑफर Image Source : UNSPLASH

Flipkart पर एक नई सेल शुरू हो गई है। इसमें AC, कूलर और फ्रिज की खरीद पर बंपर ऑफर दिया जा रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आयोजित सेल में Voltas का AC आधी कीमत में खरीद सकते हैं। कंपनी के 0.6 टन से लेकर 2 टन तक के एसी काफी सस्ते में मिल रहा है। वोल्टास के ये एसी आपको 20,990 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल जाएंगे।

1.5 टन Split इन्वर्टर एसी

वोल्टास का यह एसी लॉन्च प्राइस से 46% सस्ते में मिल रहा है। इसे फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में 30,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस एसी की कीमत 57,990 रुपये है और यह 3 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसमें 4-इन-1 एडजस्टिबल मोड दिया गया है। कंपनी एसी की खरीद पर 5 साल की वारंटी ऑपर कर रही है। इसके PCB पर 5 साल और कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी मिलेगी। इसके 5 स्टार रेटिंग वाले मॉडल को 38,490 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 69,990 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर 45% का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

1 टन वाला एसी

वोल्टास के 1 टन वाले स्प्लिट एसी को 31,390 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस एसी को लॉन्च प्राइस से 50% सस्ते में बेचा जा रहा है। इसकी कीमत 63,990 रुपये है। यह एसी 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है। इस पर कंपनी की तरफ से 5 साल की वारंटी ऑफर की जाती है। वहीं, इसके PCB पर 5 साल और इन्वर्टर कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी ऑफर की जाती है।

0.6 टन वाला स्प्लिट AC

वोल्टास का यह एसी 20,990 रुपये में मिल रहा है। इसकी खरीद पर 54% का डिस्काउंट मिलेगा। यह एसी 45,690 रुपये का है। इसमें 2 स्टार रेटिंग मिलती है। इस एसी पर भी कंपनी 5 साल की वारंटी ऑफर करती है। इसके PCB पर 5 साल और इन्वर्टर कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी मिलती है।

यह भी पढ़ें - Redmi ला रहा 10,000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, भारत में जल्द होगा लॉन्च

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक