1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Flipkart पर शुरू हुई नई सेल, 7000 रुपये से कम में मिल रहा LED स्मार्ट टीवी

Flipkart पर शुरू हुई नई सेल, 7000 रुपये से कम में मिल रहा LED स्मार्ट टीवी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 12, 2025 10:50 am IST,  Updated : Jul 12, 2025 10:50 am IST

Flipkart पर आज से शुरू हुआ GOAT सेल में LED Smart TV को सस्ते में खरीद सकते हैं। कई ब्रांड के स्मार्ट टीवी आपको 7000 रुपये से भी कम कीमत में मिल जाएंगे।

LED Smart TV, Flipkart Sale- India TV Hindi
सस्ते मिल रहे एलईडी स्मार्ट टीवी Image Source : FILE

Amazon के साथ-साथ Flipkart पर भी आज से नई सेल शुरू हो गई है। इस सेल में स्मार्टफोन, टीवी, फ्रिज, एसी समेत कई इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम सस्ते में मिल रहे हैं। फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई इस नई सेल में 7,000 रुपये से कम में LED स्मार्ट टीवी मिल रहा है। यह सेल 12 जुलाई से लेकर 17 जुलाई के बीच चलेगा। आइए, जानते हैं इस सेल में स्मार्ट टीवी पर मिलने वाले ऑफर के बारे में...

32 इंच का LED TV

Foxsky ब्रांड का यह HD रेडी LED स्मार्ट टीवी 6,999 रुपये की कीमत में मिल रहा है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत 22,499 रुपये है। फ्लिपकार्ट सेल में यह 68% डिस्काउंट में मिल रहा है। इस स्मार्ट टीवी के फीचर्स की बात करें तो यह Google Android TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इसमें 32 इंच का 1920 x 1080 पिक्सल रेजलूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा टीवी में 30W का स्पीकर दिया गया है।

इसमें कई प्री-इंस्टॉल्ड OTT ऐप्स जैसे कि Netflix, JioHotstar, YouTube आदि मिलते हैं। इसका डिस्प्ले डॉल्वी एटमस को सपोर्ट करता है। इस स्मार्ट टीवी की खरीद पर 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट HDFC बैंक कार्ड पर मिल रहा है।

32 इंच का QLED TV

Foxsky ब्रांड के 32 इंच वाले QLED TV की खरीद पर 71% का डिस्काउंट मिल रहा है। 26,499 रुपये वाला यह स्मार्ट टीवी महज 7,499 रुपये में मिल रहा है। यह स्मार्ट टीवी भी Android TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इसमें 1366 x 768 पिक्सल रेजलूशन वाला HD रेडी डिस्प्ले मिलता है।

इस स्मार्ट टीवी की खरीद पर भी 10% तक का डिस्काउंट HDFC बैंक के कार्ड पर मिलेगा। इसमें 30W का स्पीकर, डॉल्वी एटमस जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, इसमें कई प्री इंस्टॉल्ड ऐप्स भी मिलेंगे। इस ब्रांड के 43 इंच और 50 इंच वाले स्मार्ट टीवी भी इस सेल में सस्ते में मिल रहे हैं। आप 4K रेजलूशन वाले QLED TV को भी इस सेल में सस्ते में खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें -

शुरू हो गई Amazon Prime Day Sale, सस्ते मिलेंगे स्मार्टफोन, फ्रिज, एसी समेत कई आइटम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक