Garena के बैटल रॉयल गेम Free Fire के लिए नया Booyah Pass आया है। 19वें सीजन के इस पास में प्लेयर्स के लिए गेम डेवलपर्स ने नए रिवॉर्ड्स की घोषणा की है। जुलाई महीने में आए इस नए सीजन में प्लेयर्स को बैटल रॉयल गेम के लिए कॉस्ट्यूम बंडल, स्किन समेत कई आइटम्स मिलेंगे। इसके अलावा प्लेयर्स को फ्री में लकी Goosy और दो प्राइमरी आउटफिट्स Goosy Delight बंडल और Goosy Stroll बंडल ऑफर किए जाएंगे।
Garena Free Fire का यह पास एक महीने के लिए वैलिड है। हालांकि, गेम खेलने वाले प्लेयर्स को इस पास के साथ मिलने वाले रिवॉर्ड्स को प्राप्त करने के लिए गेम में मौजूद मिशन को पूरा करना होगा। जैसे-जैसे प्लेयर्स गेम में लेवल क्रॉस करते रहेंगे, उन्हें रिवॉर्ड्स मिलते रहेंगे। Free Fire के 19वें सीजन का यह Booyah Pass 1 जुलाई 2024 को जारी किया गया है और 31 जुलाई 2024 तक यूजर्स के लिए उपलब्ध रहेगा। इस पास में प्रीमियम रिवॉर्डस मिलेंगे, जिनमें Goosy Delight और Goosy Stroll बंडल शामिल हैं। हालांकि, पास को अपग्रेड करने के लिए प्लेयर्स को इन-गेम करेंसी यानी डायमंड्स खरीदने होंगे।
फ्री फायर प्लेयर्स के लिए Booyah पास के दो पेड वर्जन - प्रीमियम और प्रीमियम प्लस उपलब्ध हैं। यूजर्स प्रीमियम पास के लिए 399 डायमंड्स और प्रीमियम प्लस के लिए 899 डायमंड्स खर्च कर सकते हैं। प्रीमियम पास वाले प्लेयर्स को हेडस्टार्ट मिलेगा, जिसके साथ 50 BP लेवल इंस्टैंटली मिल जाएगा।
बता दें कि फ्री फायर गेम भारत में बैन है, लेकिन इसका Max वर्जन भारत में प्लेयर्स खेल सकते हैं। यह गेम गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। फ्री फायर के स्टैंडर्ड और मैक्स वर्जन का गेम-प्ले लगभग एक जैसा है। हालांकि, मैक्स वर्जन में प्लेयर्स को स्टैंडर्ड वर्जन के मुकाबले बेहतर ग्राफिक्स मिलते हैं। वहीं, Garena ने पिछले साल इसके भारतीय वर्जन Free Fire India की भी घोषणा की थी, जिसे अब तक कंपनी लॉन्च नहीं कर पाई है।
यह भी पढ़ें - OnePlus Nord 4 की कीमत और फीचर्स लॉन्च से पहले लीक, कैमरा डिजाइन देखकर फैंस बोलेंगे- 'Wow'
संपादक की पसंद