1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Free Fire Unban in India: भारत में वापस आ रहा है फ्री फायर, इस दिन से मिलेगा गेम को डाउनलोड करने का लिंक

Free Fire Unban in India: भारत में वापस आ रहा है फ्री फायर, इस दिन से मिलेगा गेम को डाउनलोड करने का लिंक

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Sep 01, 2023 07:47 am IST,  Updated : Sep 01, 2023 08:14 am IST

गरेना ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भारत में एक बार फिर से फ्री फायर गेम के वापसी की जानकारी दी। भारतीय गेमर्स के बीच फिर से वापसी कर रहे इस गेम को लेकर एक वीडियो भी जारी किया गया है। अगर आप फ्री फायर गेम का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपको बहुत जल्द इस गेम का डाउनलोड लिंक मिलने वाला है।

free fire relaunch, free fire unban, free fire unban date, free fire unban date 2023 in india- India TV Hindi
भारत सरकार ने पिछले साल फ्री फायर गेम को आईटी नियमों के चलते बैन कर दिया था। Image Source : फाइल फोटो

Free Fire India Launch Date: अगर फ्री फायर गेम के शौकीन है तो आपके लिए गुड न्यूज है। फ्री फायर गेम में लगा बैन अब हट चुका है और अब यह बहुत जल्द गेमर्स के लिए लॉन्च किया जाएगा। फ्री फायर इंडिया ने गेम में बैन हटने की खबर अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी। इस पॉपुलर गेम पर पिछले साल बैन लगा था। भारतीय सरकार ने आईटी एक्ट 69A के उल्लंघन के चलते फ्री फायर गेम पर बैन लगा दिया था। बैन लगने के बाद यह गेम गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर दोनों ही जगह से हटा लिया गया था।

आपको बता दें कि गरेना ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भारत में एक बार फिर से फ्री फायर गेम के वापसी की जानकारी दी। भारतीय गेमर्स के बीच फिर से वापसी कर रहे इस गेम को लेकर एक वीडियो भी जारी किया गया है। अगर आप फ्री फायर गेम का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो 5 सितंबर से इसे डाउनलोड कर पाएंगे। 

नए नाम के साथ होगी वापसी

बता दें कि जिस तरह से PUBG बैन होने के बाद उसे नाम बदलकर BGMI के नाम से भारत में पेश किया गया, ऐसा ही कुछ फ्री फायर गेम के साथ हुआ है। बैन हटने के बाद फ्री फायर गेम एक नए नाम के साथ देश में एंट्री करने वाला है। फ्री फायर अब भारत में Free Fire India के नाम से वापसी करेगा। कंपनी के मुताबिक इस बार कंपनी ने गेम में सभी नियमों का बखूबी ध्यान रखा है और गेम का कंटेंट भी इंडिया के ही मुताबिक होगा। 

कंपनी ने कहा कि इस बार गेम को तैयार करने में भारतीय यूजर्स और आईटी नियमों का ध्यान रखा गया है। कंपनी फ्री फायर इंडिया को लॉन्च करने के लिए ब्रांड एम्बेस्डर भी खोज लिया है। एक रिपोर्ट की मानें तो फ्री फायर इंडिया के भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ब्रैंड एम्बेस्डर बनाया गया है। 

यह भी पढ़ें- Jio Air Fiber 5G: क्या है जियो एयर फाइबर जो बिना तार के देगा 1Gbps तक की स्पीड? जानें रिचार्ज प्लान और बेनेफिट्स

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक