Fridge under 17K: गर्मी का कहर धीरे-धीरे बढ़ रहा है और देश के कई राज्यों में भयानक गर्मी पड़ रही है जिसके चलते सावधानी बरतने की जरूरत है। घरों में कूलर, फ्रिज जैसे अप्लायंसेज की जरूरतों को पूरा करना आवश्यक है। अगर आपने अभी तक फ्रिज नहीं लिया है तो यहां आपको ऐसे ऑप्शन्स के बारे में बता रहे हैं जो कि आम घरों की जरूरतों को पूरा करने में भी सक्षम हैं और बजट में भी आ जाते हैं। ये फ्रिज आपके गर्मियों में आपके सामान को ठीक रखेंगे और ठंडा पानी भी देने में काम आएंगे। आज जानें 18,000 रुपये की रेंज में आने वाले वो फ्रिज जो आपकी सभी बेसिक जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हैं-
Haier 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator
हायर का ये फ्रिज बड़े वेजिटेबल बॉक्स के साथ आता है और 60 मिनट यानी एक घंटे में बर्फ जमा सकता है। इसमें टफन्ड ग्लास शेल्व्स मिलते हैं और ये इंस्टॉलेशन फैसिलिटी के साथ आता है। अमेजन से इस फ्रिज पर आप पूरे 41 फीसदी का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं और ये 190 लीटर का फ्रिज केवल 15,290 रुपये में खरीद सकते हैं।
Samsung 4 Star Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator
सैमसंग का ये फ्रिज 183 लीटर की क्षमता के साथ आता है और सिंगल टच डीफ्रॉस्ट मोड से लैस है। अमेजन से ये फ्रिज आप पूरे 23 फीसदी की छूट के साथ खरीद सकते हैं और ये 16,990 रुपये में आपके घर आ सकता है। इसके साथ भी इंस्टॉलेशन की सर्विस फ्री मिलती है।
Godrej 5 Star 5 Years Comprehensive Warranty New Launch Technology
गोदरेज का ये 185 लीटर कैपिसिटी वाला फ्रिज टफन्ड ग्लास शेलव्स के साथ आता है और सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर है। अमेजन के इस फ्रिज पर आपको 38 फीसदी की अच्छी छूट मिल रही है और ये आपके लिए 16,490 रुपये में खरीदारी के लिए अवेलेबल है।
IFB 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator
आईएफबी के इस 197 लीटर वाले फ्रिज पर आपको एडवांस्ड इंवर्टर कम्प्रेसर मिलेगा और ये ज्यादा स्टोरेज कैपिसिटी के साथ ह्यूमिडिटी कंट्रोलर के साथ आता है। अमेजन से इस फ्रिज को 28 फीसदी की खासी छूट के साथ खरीद सकते हैं और 16,490 रुपये में ही अपने घर ला सकते हैं।
Whirlpool 3 Star Direct-Cool Single Door Refrigerator
व्हर्लपूल का 184 लीटर कैपिसिटी वाला फ्रिज इंस्टॉलेशन की फ्री सर्विस के साथ आता है और ये इस समय लिमिटेड टाइम डील के साथ अवेलेबल है। इस फ्रिज पर अमेजन के जरिए पूरी 27 फीसदी की छूट की फैसिलिटी हासिल कर सकते हैं और ये आपको केवल 13,990 रुपये में खरीदारी के लिए अवेलेबल हो सकता है।
ये भी पढ़ें