1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. गूगल ने लॉन्च किया सुपरफास्ट Gemini 3 Flash, वो AI मॉडल जो OpenAI को देगा कड़ी टक्कर, डीपफेक से भी लड़ेगा

गूगल ने लॉन्च किया सुपरफास्ट Gemini 3 Flash, वो AI मॉडल जो OpenAI को देगा कड़ी टक्कर, डीपफेक से भी लड़ेगा

 Published : Dec 18, 2025 12:11 pm IST,  Updated : Dec 18, 2025 12:17 pm IST

माना जा रहा है कि इससे OpenAI के एआई चैटबॉट ChatGpt को कड़ी टक्कर मिलने वाली है और ये एआई सर्च के फील्ड में गूगल का प्रभुत्व जमाने की पूरी क्षमता रखता है।

Google Gemini 3 Flash- India TV Hindi
गूगल जेमिनी 3 फ्लैश Image Source : GOOGLE

Google Gemini 3 Flash: टेक जाएंट गूगल ने जेमिनी 3 सीरीज के तहत अपने नए AI मॉडल Gemini 3 Flash को लॉन्च कर दिया है और इसके जरिए आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस की दुनिया में तहलका मचाने को तैयार है। गूगल का ये एआई मॉडल जेमिनी 3 प्रो और जेमिनी डीप थिंक के साथ मिलकर यूजर्स और डेवलपर्स के लिए स्पीड, एफिशिएंसी और कम टोकन लागत में बेहतरीन सर्च फैसिलिटी लाता है। पहले के 2 मॉडल के लॉन्च के करीब एक महीने बाद गूगल इस जेमिनी 3 फ्लैश मॉडल को लेकर आया है और गूगल का दावा है कि ये सभी तीनों मॉडल में सबसे अच्छा एआई फ्लैश मॉडल है। इसके अलावा ये भी कहा है कि ये पूरी जेमिनी 2.5 सीरीज से तुलना करने पर भी बेहतर परफॉर्मर साबित होने वाला है।

OpenAI के एआई चैटबॉट ChatGpt को कड़ी टक्कर देगा 

गूगल के मुताबिक इसे उसकी तरफ से डेवलप किया गया सबसे विकसित और बेहद कुशल AI मॉडल मानना चाहिए जो कि खासतौर से उन कामों के लिए बनाया गया है जहां स्पीड के साथ-साथ कम लागत में हाई एफिशिएंसी की जरूरत होती है। ये एआई फ्लैश सेगमेंट में भरोसेमंद ऑप्शन बनकर सामने आया है. माना जा रहा है कि इससे OpenAI के एआई चैटबॉट ChatGpt को कड़ी टक्कर मिलने वाली है और ये एआई सर्च के फील्ड में गूगल का प्रभुत्व जमाने की पूरी क्षमता रखता है।

डीप रीजनिंग से लेकर कोडिंग तक- सबमें आगे जेमिनी 3 फ्लैश 

जेमिनी 2.5 सीरीज के मुकाबले ये कहीं ज्यादा शक्तिशाली है और पिछले मॉडल्स की तुलना में लगभग 3 गुना स्पीड से काम करता है। डीप रीजनिंग से लेकर कोडिंग और विजुअल अंडरस्टैंडिंग के अलावा इसका सबसे प्रमुख फीचर होने वाला है कि ये डीपफेक की पहचान करने में सक्षम साबित हो सकता है। 

जानिए Gemini 3 Flash की मुख्य खासियतें

  • ये जेमिनी ऐप और गूगल सर्च के एआई मोड में डिफॉल्ट मॉडल के रूप में काम कर सकता है।
  • जेमिनी 3 इमेज, वीडियो, ऑडियो और टेक्स्ट को आसानी से और बेहतर समझ सकता है। 
  • ये जटिल प्रोग्रामिंग कार्यों और एग्नेटिक वर्कफ्लो जहां एआई खुद से कदम उठाता है वहां बेहतरीन काम कर सकता है।
  • यूजर वीडियो, ऑडियो अपलोड कर टिप्स ले सकते हैं और एनालिसिस या क्विज बनवा सकते हैं।
  • विजुअल रीजनिंग में ये जेमिनी 2.5 प्रो और जेमिनी 3 प्रो से भी बेहतर प्रदर्शन करता है यानी तस्वीरों और वीडियो पैटर्न समझने में सबको पीछे छोड़ सकता है।
  • जटिल सवालों के अर्थ समझकर कम संसाधनों में भी सटीक जवाब देने में सक्षम है।
  • डेवलपर्स के लिए प्रो लेवल से भी 75 परसेंट सस्ता है और इसकी कम लागत इसकी यूएसपी है।
  • हाई स्पीड या एक्यूरेसी के चलते ऑडियो और वीडियो में डीपफेक की पहचान करने के लिए भी इसका यूज हो सकता है।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक