1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google ने भारत में लॉन्च की ये खास सर्विस, करोड़ों Android यूजर्स को इमरजेंसी में मिलेगी मदद

Google ने भारत में लॉन्च की ये खास सर्विस, करोड़ों Android यूजर्स को इमरजेंसी में मिलेगी मदद

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Dec 23, 2025 07:48 pm IST,  Updated : Dec 23, 2025 07:48 pm IST

गूगल ने भारत में इमरजेंसी लोकेशन सर्विस (ELS) लॉन्च कर दिया है। इस सर्विस को Android 6 या इससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले मोबाइल पर एक्सेस किया जा सकता है।

Google Emergency Location Service- India TV Hindi
गूगल इमरजेंसी लोकेशन सर्विस Image Source : GOOGLE

गूगल ने भारत में इमरजेंसी लोकेशन सर्विस (ELS) को लॉन्च कर दिया है। देश के करोड़ों एंड्रॉइड फोन यूजर्स को गूगल की यह खास सर्विस मिलने लगेगी। इस फीचर का फायदा यूजर्स को इमरजेंसी के समय में मिलेगा। यूजर्स इस फीचर के जरिए बिना नेटवर्क के भी इमरजेंसी में कॉल या टेक्स्ट मैसेज कर पाएंगे। यूजर्स इमरजेंसी सर्विस के लिए पुलिस, मेडिकल और फायर डिपार्टमेंट से कनेक्ट कर पाएंगे। गूगल का यह फीचर यूजर की एक्जैक्ट लोकेशन शेयर कर देगा ताकि मदद पहुंचाने में परेशानी न हो सके।

खास ELS सर्विस लॉन्च

गूगल की यह सर्विस फिलहाल उत्तर प्रदेश में लॉन्च हुई है। यूपी में यूजर्स इमरजेंसी की स्थिति में 112 पर कॉल करके ELS यानी एक्जैक्ट लोकेशन भेज पाएंगे। यूजर्स को फोन में बिल्ट-इन इमरजेंसी सर्विस का लाभ मिलेगा, जिनमें लोकेशन का मैसेज या कॉल इमरजेंसी सर्विस प्रोवाइडर को मिल जाएगा। पुलिस, फायर ब्रिगेड या फिर मेडिकल हेल्प के लिए गूगल की इस सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

कैसे काम करता है ELS?

गूगल की यह खास सर्विस यूजर के डिवाइस के GPS, वाईफाई या फिर सेलुलर नेटवर्क का इस्तेमाल करके इमरजेंसी सर्विस प्रोवाइडर को ELS यानी एक्जैक्ट लोकेशन भेज देगी। गूगल ने बताया कि यह सर्विस Android 6 या इससे ऊपर के सभी वर्जन पर काम करेगा। इसमें यूजर के डिवाइस से 50 मीटर की एक्युरेसी पर लोकेशन शेयर किया जा सकता है। जैसे ही यूजर किसी परेशानी में होते हैं इमरजेंसी सर्विस नंबर 112 पर कॉल कर पाएंगे और अपनी लोकेशन शेयर कर पाएंगे। ELS को इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 112 के साथ इंटिग्रेट किया गया है।

कंपनी ने बताया कि गूगल की यह सर्विस मशीन लर्निंग पर बेस्ड है जो एंड्रॉइड फ्यूज्ड लोकेशन के जरिए इमरजेंसी सर्विस प्रोवाइडर को कॉल या मैसेज भेजकर आगाह कर देती है। गूगल का दावा है कि इसके लिए 20 मिलियन कॉल्स और मैसेज को टेस्ट किया गया है। गूगल ने हाल ही में इमरजेंसी लाइव वीडियो फीचर भी रोल आउट किया है, जिसमें यूजर का लाइव वीडियो फीड शेयर किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें - 

iPhone 16e की कीमत में बड़ी कटौती, अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदने का मौका, मिल रहा धांसू ऑफर

Motorola Edge 70 को सस्ते में खरीदने का मौका, पहली सेल में ऑफर्स की बारिश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक