YouTube आज के समय में सबसे बड़ा वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। हर दिन करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। पिछले कुछ सालों यूट्यूब शॉर्ट्स का क्रेज तेजी से बढ़ा है। एंटरटेनमेंट के साथ साथ अब यह पैसा कमाने का साधन भी बढ़ चुका है। यही वजह है लाखों लोग यूट्यूब शॉर्ट्स के लिए कंटेंट क्रिएट कर रहे हैं। यही वजह है कि क्रिएटर्स की सुविधा के लिए यूट्यूब नए नए फीचर्स लाता रहता है। अगर आप यूट्यूब शॉर्ट्स के कंटेंट क्रिएटर हैं या फिर एंटरटेनमेंट के लिए शॉर्ट देखते हैं तो आपकी मौज होने वाली है। कंपनी ने अब शॉर्ट्स सेक्शन में गूगल लेंस का फीचर दे दिया है।
YouTube के करोड़ों शॉर्ट्स क्रिएटर्स को बहुत जल्द एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है। यूट्यूब की तरफ से आफिशियली अनाउंस कर दिया गया है कि जल्द ही YouTube Shorts यूजर्स के लिए Google Lens का फीचर लाया जा रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स शॉर्ट्स में दिख रहे किसी भी चीज के बारे में जानकारी सर्च कर पाएंगे। आइए आपको इस फीचर की डिटेल जानकारी देते हैं।
यूट्यूब के करोड़ों यूजर्स को आने वाले अपडेट्स के साथ शॉर्ट्स सेक्शन में गूगल लेंस का फीचर दिया जाएगा। नए अपडेट के साथ ही यूजर्स शॉर्ट्स को रोककर उस पर दिखने वाली किसी भी चीज को सेलेक्ट करके उसे सर्च कर पाएंगे। उदाहरण के लिए अगर आपको किसी शॉर्ट्स वीडियो कोई पॉपुलर बिल्डिंग दिख रही है तो आप इसे सेलेक्ट करके सर्च कर पाएंगे। Google Lens आपको कुछ ही सेकंड में उसकी पूरी डिटेल जानकारी दे देगा।
कैसे काम करेगा यूट्यूब का नया फीचर
- सबसे पहले यूट्यूब को ओपन करें और फिर शॉर्ट्स पर टैप करें।
- शॉर्ट्स वीडियो जब प्ले हो तो उसे टैप करके पॉज करें।
- अब आपको टॉप मेन्यू में लेंस के ऑप्शन पर टैप करना होगा।
- वीडियो में दिख रहे जिस चीज की जानकारी लेना चाहते हैं तो आप उस पर ड्रा करके हाइलाइट करें।
- अगर आप पहली बार गूगल लेंस का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको कुछ शर्तों का मैसेज आएगा। इसे बंद करने के लिए स्क्रीन पर टैप करें।
- अगर आप ऑनस्क्रीन टेक्स्ट को ट्रांसलेट करना चाहते हैं तो आपको नीचे की तरफ मौजूद ट्रांसलेट के बटन पर क्लिक करना होगा।