Monday, February 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google ने Samsung को किया किनारा, अब ये कंपनी बनाएगी Pixel फोन के चिप

Google ने Samsung को किया किनारा, अब ये कंपनी बनाएगी Pixel फोन के चिप

Google Pixel 10 सीरीज के प्रोसेसर के लिए गूगल ने सैमसंग के साथ अपनी साझेदारी खत्म कर ली है। इस अपकमिंग सीरीज के लिए Google ने नई कंपनी के साथ चिप बनाने की लंबी डील की है।

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
Published : May 27, 2025 11:55 am IST, Updated : May 27, 2025 12:00 pm IST
Google Pixel Chip- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE BLOG गूगल पिक्सल चिप

Google ने अपने Pixel स्मार्टफोन के लिए Samsung से किनारा कर लिया है। टेक कंपनी के अपकमिंग पिक्सल स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए सैमसंग की जगह नई कंपनी Tensor प्रोसेसर बनाएगी। Samsung पिछले चार Tenor G सीरीज के प्रोसेसर बना चुका है। दक्षिण कोरियाई कंपनी 2020 से Pixel स्मार्टफोन के लिए प्रोसेसर बनाने का काम कर रही है। Google Pixel 6 सीरीज में कंपनी ने पहली बार सैमसंग द्वारा बनाए गए Tensor G1 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया था। इसके बाद से Pixel 9 सीरीज तक लॉन्च हुए सभी पिक्सल डिवाइसेज में सैमसंग द्वारा बनाए गए Tensor G सीरीज के प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

TSMC के साथ साझेदारी

हाल में आई Digitimes की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने अपने अपकमिंग पिक्सल स्मार्टफोन के लिए ताईवान सेमीकंडक्टर चिप मेकिंग के साथ लंबी साझेदारी की है। गूगल के अधिकारी हाल ही में TSMC का दौरा करके आए हैं। कंपनी 2029 तक के लिए TSMC के साथ चिप बनाने की साझेदारी कर चुकी है। बाद में इसे और आगे बढ़ाया जा सकता है। इसका मतलब है कि Google Pixel 14 सीरीज तक TSMC के बनानए Tensor प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल और TSMC के बीच हुई इस साझेदारी में फिलहाल 3 से 5 साल तक प्रोसेसर बनाने का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया गया है। अपकमिंग Pixel 10 सीरीज में TSMC के बनाए 3nm चिप का इस्तेमाल किया जाएगा यानी Tensor G5 में गूगल 3nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी वाले TSMC चिप यूज करेगा। Pixel 10 सीरीज में चार मॉडल्स- Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold लॉन्च किए जाएंगे। वहीं, Pixel 10a में भी कंपनी यही प्रोसेसर यूज कर सकती है।

हार्डवेयर होगा इंप्रूव

पहले भी Tensor G5 को लेकर रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं, जिनमें कहा गया है कि अपकमिंग चिपसेट में हार्डवेयर चेंज किया जाएगा। यह प्रोसेसर पिछले मॉडल के मुकाबले बेहतर परफॉर्मेंस वाला है। इसमें ऑल्वेज-ऑन कम्यूट (AoC) ऑडियो प्रोसेसर, TPU चिप, IC डिजाइन, सर्वर, लिक्विड कूलिंग डिजाइन जैसे बदलाव देखने को मिलेंगे। बता दें TSMC टेक्नोलॉजी पर बेस्ड चिप का इस्तेमाल Apple iPhone समेत कई ब्रांड्स के प्रीमियम फोन में होता है।

यह भी पढ़ें -

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement