Google Pixel 10 सीरीज की लॉन्चिंग के बाद गूगल अपने अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज की तैयारी में है। इस सीरीज को साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। Google Pixel 11 सीरीज में इस साल कंपनी पिछली सीरीज की तरह ही 4 डिवाइसेज लॉन्च कर सकती है, जिनमें वनिला Google Pixel 11 के अलावा Google Pixel 11 Pro, Google Pixel 11 Pro XL और Google Pixel 11 Pro Fold शामिल हैं। ये चारों ही डिवाइसेज Tensor G6 चिपसेट के साथ आ सकते हैं।
Tensor G6 के साथ होगा लॉन्च
मिस्टिक लीक नाम के एक ग्रुप ने अपकमिंग गूगल पिक्सल 11 सीरीज से जुड़ी जानकारी इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के एक चैनल पर शेयर की है। यह सीरीज नेक्स्ट जेनरेशन Tensor G6 चिपसेट के साथ आएगी, जो पिछले Tensor G5 के मुकाबले काफी तेज होगा। इसमें सात कोर वाले CPU का यूज किया जा सकता है, जिनमें दो ARM C1-Pro इफिशिएंसी वाला कोर होगा, जिसकी मैक्सिम क्लॉक स्पीड 2.65Hz तक होगी। वहीं, चार ARM C1 Pro परफॉर्मेंस कोर होगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 3.38GHz तक होगी। वहीं, एक ARM C1 Ultra प्राइम कोर होगा, जो 4.11GHz तक की क्लॉक स्पीड डिलीवर कर सकता है।
Tensor G6 की ओवरऑल परफॉर्मेंस Tensor G5 के मुकाबले बेहतर होगी। इस लीक रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि Tensor G6 चिपसेट के साथ PowerVR C सीरीज GPU मिल सकता है, जिसका मॉडल नंबर CXTP-48-1536 है। इस 7 कोर वाले चिपसेट को Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL मॉडल में देखा जा चुका है, जिनके कोडनेम क्रमशः Cubs, Grizzly और Kodiak हैं। इस सीरीज को अगस्त या सितंबर में भारत समेत ग्लोबल मार्केट में उतारा जा सकता है। ऐसे में कंपनी की तरफ से आधिकारिक कंफर्मेशन का इंतजार है।
मिलेंगे ये फीचर्स
पिछले दिनों आई एक रिपोर्ट के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, अपकमिंग Google Pixel 11 में 6.3 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। यह डिस्प्ले हाई रिफ्रेश रेट और अडेप्टिव स्कैलिंग फीचर के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में MediaTek M90 मॉडम मिल सकता है। इसमें 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। फोन का बेस मॉडल 128GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। यही नहीं, कंपनी फोन में 5,000mAh की बैटरी यूज कर सकती है।
यह भी पढ़ें - BSNL का तगड़ा प्लान, 3 महीने तक JioHotstar, Zee5, SonyLIV बिलकुल फ्री