1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Pixel 7 की कीमत में आई बड़ी गिरावट, Flipkart में औंधे मुह गिरी कीमत

Google Pixel 7 की कीमत में आई बड़ी गिरावट, Flipkart में औंधे मुह गिरी कीमत

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Feb 19, 2025 08:16 am IST,  Updated : Feb 19, 2025 09:15 am IST

Google Pixel 7 की कीमत में एक बार फिर बड़ि गिरावट हुई है। आप इस इस स्मार्टफोन इस समय हैवी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट फ्लैट डिस्काउंट के साथ साथ तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। गूगल ने इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया है।

Google Pixel 7, Google Pixel 7 Price cut, Google Pixel 7 Price drop, Google pixel 7 Discount Offer- India TV Hindi
गूगल के प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत में आई बड़ी गिरावट। Image Source : फाइल फोटो

एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग चल रही है तो आपके लिए काम की खबर है। मिड रेंज सेगमेंट में हमारे पास स्मार्टफोन के कई सारे ऑप्शन्स मौजूद रहते हैं लेकिन, जब एक प्रीमियम स्मार्टफोन लेना हो तो हमारे पास ऑप्शन्स लिमिटेड हो जाते हैं। Google Pixel स्मार्टफोन हमेशा से ही प्रीमियम कैटेगरी में गिने जाते हैं। अगर आप यूनिक और स्टाइलिश स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो पिक्सल स्मार्टफोन से बेहतर और कोई ऑप्शन नहीं हो सकता है। 

गूगल पिक्सल स्मार्टफोन लेना है तो आपके पास Google Pixel 7 को खरीदने का शानदार मौका है। इस समय यह स्मार्टफोन अपने रियल प्राइस से काफी नीचे आ चुका है। Google Pixel 7 में आपको शानदार कैमरा सेटअप और हाई परफॉर्मेंस देने वाला चिपसेट मिलता है। इस समय आप इसे 43% के हैवी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने इसकी कीमत में बड़ी कटौती की है।

Google Pixel 7 128GB

फ्लिपकार्ट में Google Pixel 7 128GB इस समय 59,999 रुपये पर लिस्ट किया गया है। लेकिन आप इसे करीब आधे दाम में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस पर 43% का तगड़ा डिस्काउंट दे रहा है। इस ऑफर के साथ आप इस प्रीमियम स्मार्टफोन को सिर्फ 33,999 रुपये में खरीद सकते हैं। मतलब फ्लैट डिस्काउंट ऑफर में आपके सीधे-सीधे 26 हजार रुपये बचने वाले हैं।

अगर आपका बजट कम है तो फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इसे EMI पर खरीदने का भी ऑप्शन दे रहा है। इस फोन को आप सिर्फ 1,196 रुपये की मंथली ईएमआई पर खरीदकर घर ले जा सकते हैं। फ्लिपकार्ट इस स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी लेकर आया है। आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करा कर भारी बचत कर सकते हैं। बता दें कि इसमें 30,750 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। अगर आप इस ऑफर 15000 रुपये भी बचा पाए तो Google Pixel 7 को सिर्फ 18,999 रुपये में खरीद पाएंगे।

Google Pixel 7 के स्पेसिफिकेशन्स

Google Pixel 7 में आपको एल्यूमिनियम फ्रेम मिलता है। इसके साथ इस फोन में IP68 की रेटिंग दी गई है। 

इसमें कंपनी ने 6.3 इंच की एमलोडे पैनल वाली डिस्प्ले दी है जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 
स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट मिलता है।
आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर रन करता है जिसे आप अपग्रेड कर सकते हैं।
इसमें कंपनी परफॉर्मेंस के लिए Google Tensor G2 चिपसेट दिया है।
Google Pixel 7 में 8GB तक की रैम और 256GB की स्टोरेज मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50+12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10.8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- iPhone 14 512GB की कीमत में बड़ी गिरावट, 52000 रुपये तक सस्ता खरीदने का शानदार मौका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक