Monday, February 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Pixel 9a लॉन्च होते ही सस्ता हुआ Pixel 8a, हजारों रुपये गिर गई कीमत

Google Pixel 9a लॉन्च होते ही सस्ता हुआ Pixel 8a, हजारों रुपये गिर गई कीमत

Google Pixel 9a के लॉन्च होते ही पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 8a की कीमत में हजारों रुपये की कटौती की गई है। गूगल का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन दमदार फीचर्स के साथ आता है।

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
Published : Mar 20, 2025 06:57 am IST, Updated : Mar 20, 2025 06:57 am IST
Google Pixel 8a- India TV Hindi
Image Source : FILE गूगल पिक्सल 8ए

Google Pixel 9a भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। पिक्सल 9 सीरीज के इस अफोर्डेबल स्मार्टफोन को गूगल ने 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया है। इस फोन के लॉन्च होते ही कंपनी ने पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 8a की कीमत में भारी कटौती हो गई है। गूगल का यह फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। गूगल ने अपने इस स्मार्टफोन को एक ही स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया है।

Pixel 8a में बड़ा प्राइस कट

Google Pixel 8a को पिछले साल दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन को 52,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया था। यह फोन अब 28% डिस्काउंट के साथ 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 5% तक का अनलिमिटेड कैशबैक भी ऑफर किया जाता है। वहीं, इसका 256GB वाला वेरिएंट 59,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जो अब 44,999 रुपये की कीमत में मिलेगा।

Pixel 8a के फीचर्स

  • Google Pixel 8a के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.1 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले में पंच-होल डिजाइन मिलता है।
  • यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन Google Tensor G3 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है। फोन में एक फिजिकल और एक eSIM का ऑप्शन मिलता है। यह फोन Android 15 पर काम करता है।
  • गूगल के इस स्मार्टफोन में 4,404mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 30W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिसकी वजह से धूल-मिट्टी और पानी में गिरने के बाद यह खराब नहीं होता है।
  • इस स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 64MP का मेन और 13MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 13MP का कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़ें - Realme ने दी Samsung, Xiaomi को चुनौती, आधी से भी कम कीमत में लॉन्च किया Ultra स्मार्टफोन

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement